Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
"बदला" लेने में माहिर होती हैं ये राशियां.. पंगा लेने से पहले एक बार सोचे..
बदला एक ऐसी चीज है जो आदमी अपने तरीके से लेता है। अगर कोई आदमी प्रतिशोध की भावना में जल रहा होता है तो वो हर कीमत पर अपना बदला रहकर रहता है।
लेकिन हर शख्स का बदला लेने का अपना ही तरीका होता है। कोई सामने आकर तो कोई षडयंत्र रचकर हर किसी का अपना ही अलग तरीका होता है। आज हम आपको आर्टिकल में बता रहे है कि राशियों के अनुसार बदला लेने का तरीका।

मेष राशि
मेष राशि के जातक मंगल ग्रह का प्रतीक माने जाते हैं जो अपने आप में ही एक विनाशकारी ग्रह के रूप से जाना जाता है। तो यदि आपका दुश्मन इसी राशि चिन्ह से संबंध रखता है तो ज़रा बचकर रहें। क्योंकि मेष राशि वाले यदि गुस्सा करने या बदला लेने पर आते हैं तो वह कुछ सोचते समझते नहीं हैं। बस वही करते हैं जो उस समय उनको सबसे ज्यादा सही लगता है। किसी से बदला लेने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं।

वृषभ राशि
इस राशि चिन्ह के जातकों को बातों को हमेशा ही अपने दिल तथा दिमाग में बसा कर रखने के लिए जाना जाता है। यह ना तो किसी द्वारा मिला स्नेह भूलते हैं और ना ही किसी अन्य द्वारा दिया दर्द भुला पाते हैं। लेकिन बदला लेने के मामले में ये तुरंत नहीं तो कुछ समय के बाद रिएक्ट जरूर करते हैं। क्योंकि ये अपने तेज़ दिमाग का इस्तेमाल कर पहले एक तरकीब बनाते हैं और फिर उसे आज़माते हैं।

मिथुन राशि
यदि आपका दुश्मन मिथुन राशि से संबंध रखता है तो हो सकता है कि वह आपकी गलती को माफ कर दे और आप पर किसी प्रकार का वार ना करे। क्योंकि मिथुन राशि वाले लोग ज्यादातर मामलों में या तो किसी के किए गए गुनाह को धीरे-धीरे भुला देते हैं या फिर समय आने पर खुद ही मन ही मन उन्हें माफ कर देते हैं। बहुत कम ऐसा होता है कि वे बदले की भावना से किसी पर वार करें।

कर्क राशि
यह एक ऐसी राशि है जो आपको बदला लेने का सही अर्थ समझा सकती है। जी हां, यदि आपका दुश्मन कर्क राशि का है या फिर जिसे आपने दुख पहुंचाया है उसका नाता कर्क राशि से है तो पहले ही खुद को तैयार कर लें। क्योंकि एक कर्क राशि का जातक यदि दिल से किसी को प्रेम कर सकता है तो उतनी ही कठोर भावना से वह किसी से बदला भी ले सकता है।

सिंह राशि
अपनी राशि के चिन्ह की तरह ही यह जातक काफी गुस्से वाले तथा गर्व से भरपूर होते हैं। जिस प्रकार से एक सिंह किसी को छोटी सी भी गलती के लिए माफ नहीं करता। बस ठीक उसी प्रकार से सिंह राशि के जातक को यदि किसी से धोखा मिले तो वह गुस्से की सुनामी ला सकता है। तो यदि आपके दोस्तों की लिस्ट में कोई ऐसा दोस्त है तो कभी उसे परेशान ना करें, क्योंकि यदि उसने आपसे बदला लिया तो अगली बारी उसकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए भी आपके हाथ कांप उठेंगे।

कन्या राशि
अब यह एक ऐसी राशि है जो बदला लेने के संदर्भ से कुछ ठंडे मिजाज़ की है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे मिथुन राशि के जातकों की तरह चुपचाप एक कोने में बैठ जाएंगे। वे वार तो करेंगे लेकिन उसमें बुरे शब्दों या शस्त्रों का उपयोग शायद ही हो। वे आपको दिल से बदले की भावना का एहसास करवा सकते हैं ताकि आप सामाजिक नहीं तो निजी रूप से रोने पर मजबूर हो जाएंगे।

तुला राशि
अपने राशि चिन्ह की तरह ही तुला राशि बुराई की बजाय अच्छाई का प्रतीक माना गया है। लेकिन यदि किन्हीं कारणों से वह हताश होकर किसी से बदला लेने की ठान भी लें तो उनका अंदाज़ कुछ नियंत्रित ही रहता है। शायद आपको ऐसा एहसास ही ना हो कि वे आपसे बदला ले रहे हैं।

वृश्चिक राशि
यदि आप एक वृश्चिक पर पांव रख दें तो वह आपको काटने में एक पल नहीं लगाता। कुछ ऐसा ही स्वभाव है इस राशि के जातकों का। यदि आपने सच में उन्हें चोट पहुंचाई होगी तो वह आपको एक पल के लिए भी सुखी नहीं रहने देंगे। ऐसे में बेहतर तो यही होगा कि आप ना केवल अपना घर, शहर या देश बदल लें, बल्कि आप जिस ग्रह पर रह रहे हैं आपको वही बदल लेना चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि के जातक एक सीमा तक गुस्से को नियंत्रित कर लेते हैं। यदि आप इन्हें नुकसान पहुंचाएंगे तो हो सकता है कि आप बच भी सकते हैं। लेकिन यदि इन्हें निजी रूप से बात गलत लगी तो इनका एक कठोर रिएक्शन आपको हिला कर रख देगा। तो बेहतर यही है कि इन्हें ज्यादा परेशान ना करें।

मकर राशि
अन्य राशियों की तरह उसी समय नहीं, लेकिन मकर राशि के जातक बदला लेने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ आते हैं। उन्हें किस प्रकार का दर्द दिया गया है और ठीक वैसा ही या उससे भी ज्यादा दर्द दूसरे को किस अंदाज़ में देना है, यह सारी योजना उनके दिमाग में हर समय चलती रहती है। तो ऐसे जातक काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

कुंभ राशि
मिथुन राशि की तरह ही कुंभ राशि के जातक भी बदला लेने पर विश्वास नहीं करते। वे दूसरे द्वारा दिए हुए दर्द से परेशान जरूर होते हैं, इसे याद भी रखते हैं लेकिन बदला लेने का ख्याल शायद ही इनके दिल या दिमाग में कभी आता है। किन्तु किसी ने इनके साथ कितना बुरा किया है, इस बात को हमेशा याद रखते हैं और उन्हें दूसरा मौका देने से कतराते हैं।

मीन राशि
अब तक की सभी राशियों में से शायद यह एक ऐसी राशि है जिसके जातक स्वभाव में तो दिलचस्प, हंसमुख तथा लोगों से स्नेह रखने वाले होते हैं लेकिन यदि इन्हें कोई धोखा दे तो ये उसकी मौत की प्लानिंग भी करने से हिचकिचाते नहीं हैं। दुश्मन को तकलीफ देना और इस बात का अंदाज़ा रखना कि उनकी कौन सी हरकत कितनी तकलीफ पहुंचाएगी, यह सब कुछ एक मीन राशि के जातक की दिमागी शैतानी है।



Click it and Unblock the Notifications
