Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
इन उपायों से कर लीजिये खूबसूरती को कैद
आखिर कौन है जो जवां नहीं दिखना चाहेगा। किसे अपने चहरे पर चमक नहीं पसंद हैं, कौन अपने चहरे पर झुर्रियां पसंद करता है। खूबसूरत और जवां दिखने की चाहत हर किसी की होती है। लड़कियों को जरुर ट्राई करने चाहिये लिपस्टिक के ये 5 शेड्स
वैसे तो खूबसूरती और तंदरुस्ती के लिए लगातार मेहनत और देखभाल करनी पड़ती है, लेकिन हम बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिन पर अमल करते हुए थोड़े वक्त में तात्कालिक तौर पर तन-मन की रौनक बढ़ाई जा सकती है।

1. खूब पानी पियें
डीहाइड्रैशन यानि पानी की कमी से आपकी त्वचा रूखी और बेजान लगने लगती है। इसलिए जितना होसके ज्यादा से ज्यादा पानी पिए, इसे आपकी त्वचा को नमी मिलती है, और जल्दी झुर्रिया होने का खतरा भी कम होजाता है।

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन लें
जैसे जैसे उम्र बढ़ती है अक्सर देखा गया है कि शरीर में कभी कभी सूजन होने लगती है। इससे बचने के लिए जितना होसके अपने खाने में एंटीऑक्सीडेंट लें। इससे शरीर जल्दी बूढ़ा नहीं होता है और सूजन भी कम होजाती है।

3. अपने भोजन में हर रंग की सब्ज़ी को शामिल करें
सब्ज़ी प्राकृतिक रूप से जितना रंगीन होते हैं, वे उतने ही अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। रंगीन फल या सब्जियों में बीटा-कैरोटीन, वीटामिन-बी, विटामिन-सी समेत और भी कई पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे त्वचा के सेल फिर से बने लगते हैं और आपकी त्वचा जवां दिखने लगती है।

4. जैविक खाद्य पदार्थों का सेवन करें
यह उम्र बढ़ने पदार्थों को कम करते हैं।

5. सूरज में कम से कम निकलें
सूरज में रहने से विटामिन डी मिलता है जो कि हमारी हड्डियों के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर सूरज में ज्यादा देर रहा जाये तो हमारी त्वचा को भरी नुकसान पहुँचता है। इसलिए जब भी सूरज में निकालें धूप का चश्मा या सनस्क्रीन का प्रयोग जरुर करें।

6. त्वचा के लिए प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करें
बहुत से स्किनकेयर उत्पादों नुकसान पहुचने वाले रसायन होते हैं। इसलिए जितना होसके प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करें जिनमें किसी भी तरह का कोई भी रसायन ना हो।

7. बिना रसायन वाले उत्पादों का इस्तेमाल करें
बिना रसायन वाले उत्पादों का इस्तेमाल करें क्यों कि जब भी आप कोई भी क्रीम लगते हैं तो उसे आपकी त्वचा ऐब्सॉर्ब कर लेती है।

8. घर में पेड़ लगाएं
क्या सिर्फ बहार ही प्रदूषण होता है जी नहीं घर में भी प्रदूषण होता है, इसलिए अपने घर के अंदर भी पेड़ पौधे लगाये, जिसे घर की हवा शुद्ध होजाये।

9. खूब विटामिन सी खाएं
विटामिन सी खाने से चहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। यह शरीर में रोग पैदा करने वाले विषाणुओं से लड़ने की ताकत पैदा करता है।

10. चीनी कम खाएं
चीनी कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुचता है जिससे झुर्रियां होती हैं।

11. हेल्थी फैट लें
ऐवकाडो, जैतून का तेल, सन बीज, बादाम और मछली आपने खाने में शामिल करें। यह आपको वह फैटी एसिड देंगे जो आपकी स्किन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

12. अपने शरीर को साफ रखें
धूल मिट्टी से हमारी त्वचा को बहुत नुकसान होता है और बुढ़ापा भी दिखने लगता है। इसके लिए खूब पानी पियें और सुबह उठ ते ही एक गिलास पानी में एक नीबू निचोड़ कर पिए इससे आपके शरीर के जितने भी टोक्सिन है वह सब बाहर निकल जायेंगे।

13. स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें
किसी भी तरह के अवसाद से आपकी त्वचा पर असर दिखने लग जाता है। इससे बचने के लिए योग या ध्यान करें।

14. नींद
शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने के लिए नींद और आराम निहायत जरूरी है। इसलिए आठ घंटे की नींद बहुत जरुरी है।

15 व्यायाम करें
स्वस्थ त्वचा के लिए ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होना बहुत जरुरी है। जिसके लिए आपको व्यायाम करना होगा। यह आपके शरीर में ऑक्सीजन कि मात्रा को बढ़ाएगी और पसीने से आप के शरीर की गन्दगी को बहार कर देगी।



Click it and Unblock the Notifications
