Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
आंखों में होने वाली खुजली के लिए घरेलू उपचार
आपकी आंखों में पिछले कुछ समय से जलन होने लगी है तो आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता है और सारा ध्यान उसी पर टिका हुआ है। आप हजार उपाय करते है कि कैसे भी जलन से राहत मिल जाएं लेकिन आराम नहीं मिलता है। आंखों में जलन होने के कई कारण हो सकते है, जैसे - प्रदूषण, धूल, धुंआ और एलर्जी आदि। आंखों में जलन होने पर कोई एक्सपेरीमेंट न करें और न ही ज्यादा रगड़ें।
तुरंत लाभ के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाएं, कुछ घरेलू सामग्री से आंखों को आराम दें और ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर को दिखा लें।
मुँहासे मुक्त त्वचा के लिए करें ये घरेलू उपचार

बर्फ का सेंक दें :
आंखों में होने वाली खुजली या जलन को ठंडक भरा सेंक देने से आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको सुरक्षित ठंडी सामग्री को चुनना होगा। इनमें से कुछ उपाय निम्म प्रकार है : -
टी बैग को फ्रीज में रख दें और आधे घंटे बाद उसे निकालकर कॉटन के कपड़े पर रखकर आंखों में सेंक दें।
बर्फ के टुकडें को निकालकर कॉटन के कपड़े पर रखकर सेंक दें।
ठंडक भरा सेंक लगभग 5 मिनट के लिए दें। दिन में ऐसा कम से कम चार बार करें। लाभ अवश्य मिलेगा।

खीरा :
खीरा एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट है जो आंखों में होने वाली खुजली और जलन को कम करता है और फील गुड फैक्टर ला देता है। खीरे के पतले - पतले स्लाइस काटकर फ्रीज में रख दें और बाद में उन्हे निकालकर आंखों में रख लें। 10 मिनट तक इन टुकड़ों को आंख पर रखे रहे। इस तरीके आंखों पर होने वाले काले धब्बे भी दूर हो जाते है।

गुलाब जल :
गुलाब जल न सिर्फ आपकी सुंदरता बढ़ाता है बल्कि आपकी आंखों को भी अच्छा बनाता है। आंखों में जलन होने पर गुलाब जल डालने से आराम मिलता है। आप चाहें तो रूई के बॉल को रोज वॉटर में भिगोकर भी आंखों पर रख सकते है, इससे भी आराम मिलेगा। दिन में कम से कम दो बार आंखों में गुलाब जल डालें।

ठंडा दूध :
ठंडा दूध भी जलन करती आंखों में आराम दिलाता है। ठंडे दूध में कॉटन की बॉल्स को भिगोकर आंख पर रख लें। सुबह और शाम को ऐसा करें तो लाभ मिलेगा।

सब्जी का जूस :
कच्ची सब्जियों का जूस भी आंखों में होने वाली जलन को दूर भगाने में फायदेमंद होता है। दो गाजर और एक कप पालक का जूस निकालकर पी लें। दिन में दो से तीन बार पीने से आंखों में होने वाली जलन दूर हो जाती है।

कच्चा आलू :
आंखों में जलन हो या खुजली, कच्चा आलू हर किसी के लिए लाभदायक होता है। इसे बिल्कुल खीरे की भांति इस्तेमाल करना होता है। इसकी स्लाइस काटें और आंखों पर रख लें। दस मिनट हटा दें। इससे आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल भी दूर हो जाते है।

एलोवेरा :
एलोवेरा के कई लाभ होते है। इन्ही लाभों में से एक लाभ आंखों में होने वाली जलन को शांत करना है। एलोवेरा की पत्ती का जेल निकाल लं और उसमें शहद को मिला लें, चाहें तो चाय की पत्ती का रस भी मिला लें और इस पेस्ट से अपनी आंखों को बंद करके धुलें। अवश्य लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications