Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खूबसूरत दिखने के सिंपल तरीके
क्या आप दिन प्रति दिन खूबसूरत दिखना चाहते हैं? तो आपको ज्यादा समय और पैसा बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। कुछ प्राकृतिक तरीका अपना कर आप खूबसूरत दिख सकते हैं।
ताजी हवा में टहलें, हमेशा खुश रहे और योगा सीखें। खूबसूरत दिखना सिर्फ और सिर्फ मेकअप पर निर्भर नहीं करता है।
बजट के अनुकूल ब्यूटी टिप्स
अच्छे लुक के लिए आपको महंगे फेसियल और कास्मेटिक की जरूरत नहीं है। आज के समय में खूबसूरती का मतलब ढलती उम्र की निशानियों को छिपाने तक सीमित है। इसके कई आसान तरीके हैं, जिसे अपनाकर आप खूबसूरत दिख सकते हैं।
आइए हम आपको कुछ नेचुरल ब्यूटी टिप्स के बारे में बताते हैं।

डांस मूवमेंट करें
आप कहीं भी हों, अचानक से आपनी आंख, पैर और हाथ से डांस मूवमेंट करें। डांसर गीता चंद्रन कहती हैं कि अगर आप क्लासिकल डांस मूवमेंट में अपनी आंख और हाथों को घुमाते हैं तो दिमाग को यह संकेत जाता है कि आप अपने बॉडी मूवमेंट की तारीफ कर रहे हैं। मुंबई की बेली डांसर वेरोनिका सिमास डिसूजा की मानें तो, अगर आप दिन के किसी भी समय में डांस मूवमेंट करते हैं तो आप रहस्यमयी तरीके से अपने बॉडी को लेकर सचेत हो जाते हैं और आपके मन में सुंदर होने का भाव पैदा हो जाता है।

सीधे चलें, लंबे होकर बैठें
अगर आप झुक कर चलते हैं तो इसका मतलब है कि आप खुद को दबा हुआ महसूस करते हैं। यूरोपियन जर्नल आफ सोशियल साइकालजी में छपी रिपोर्ट के अनुसार जो व्यक्ति कुर्सी पर सीधे बैठता है, उनमें आत्मविश्वास ज्यादा होता है। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के साइकालजिस्ट केली मैकगोनिगल कहते हैं कि जब आपकी मुद्रा सीधी होती है तो इसका मतलब है आप अपने बारे में अच्छा महसूस कर रहे हैं।

एक पैर पर खड़े हों
योगा शुरू करने से शरीर में जागरुकता आएगी और शरीर व दिमाग को संतुलित रखने में मदद मिलेगी। योगा विशेषज्ञ शिव रे कहते हैं कि योगा से नई रचनात्मक ऊर्जा आती है। आपके दिमाग और शरीर में नई सुंदरता का संचार होता है। आपकी त्वचा, बाल और नाखुन फिर से जीवंत हो उठती है और इसमें आया निखार करीब-करीब स्थाई होता है। साथ ही यह एजिंग की प्रक्रिया को भी उलट देता है।

अपनी पसंदीदा धुन को गुनगुनाएं
अगर आप चार घंटे से ज्यादा समय से काम कर रहे हैं तो कुछ देर के लिए बाहर निकलें। टहलते हुए अपना पसंदीदा धुन गुनगुनाएं और फर्क को महसूस करें। सिंगर रागेश्वरी कहती है कि किसी गाने को गुनगुनाने में काफी शक्ति होती है। खुद की आवाज को सुनना काफी प्रेरक होता है और इससे आप अपने नारीत्व को और ज्यादा महसूस करेंगी।

आइने में देखकर मुस्कुराएं
आइने को देखकर मुस्कुराएं। जब आप अपने होठों के विस्तार को देखेंगे तो आपको खुशी होगी और तनाव कम होगा। मुस्कान आपके शरीर और दिमाग में केमिकल और फिजिकल रिएक्शन को शुरू करता है। इससे एंडारफिन हार्मोन निकलता है, जिससे मूड बेहतर होता है। डांस एक्सपर्ट सरीना जैन कहती है कि मुस्कान आंतरिक उत्साह और चमक-दमक को महसूस करने का सबसे अच्छा तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
