Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
जवां और खूबसूरत दिखने के लिये करें ये 10 बदलाव
क्या आप अपनी बढ़ती हुई उम्र और चेहरे की चमक खो जाने से डरती हैं? अगर हां, तो हम आपको हमेशा जवां दिखने और रहने के कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर के फायदा उठा सकती हैं।
FREE COUPONS: AskMeBazaar Up to 70% Off on Fashion & Accessories Hurry!
आप क्या खाती हैं, कैसे रहती हैं और क्या सोंचती हैं, इससे आपके चेहरे, हाथों और शरीर अन्य भाग पर काफी फरक पड़ता है। बाजार में बिक रहे तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट से दूर रहें और प्राकृतिक तौर तरीके अपनाएं।
क्या आप हमेशा यंग दिखना चाहते हैं?
ये सभी बहुत ही आसान प्रक्रियाएं हैं जिन्हें आप हर रोज कर सकती हैं। आइये जाने क्या हैं वे तरीके जिनसे आप हर वक्त जवां बनी रह सकती हैं।

अच्छी नींद लीजिये
आप इसे ब्यूटी स्लीप भी बोल सकती हैं क्योंकि यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। अच्छी नींद से आप का शरीर थकान रहित बनेगा और हार्मोन भी बैलेंस रहेंगे।

सनस्क्रीन का प्रयोग
सनस्क्रीन लगाने में कभी भी कोताही ना बरतें। यह आपकी त्वचा को बूढ़ी होने से बचाता है।

मॉइस्चराइजर
चेहरे और हाथों के लिये अलग मॉइस्चराइजर होनी चाहिये क्योंकि आपके हाथ उम्र से कहीं ज्यादा बडे़ लगते हैं।

दांत
मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखना बहुत जरूरी है। दांतों को पीलेपन से मुक्ती दिलाने के लिये ऐसे आहार से दूर रहें जो दाग छोड़ते हैं।

बालों की देखभाल
बालों पर कठोर शैंपू की जगह पर प्राकृतिक शैंपू का प्रयोग करें। बालों पर कभी आयरन या हेयर ड्रायर का प्रयोग नहीं करना चाहिये।

नाखूनों की देखभाल
हम शरीर के अन्य भाग को हाइलाइट करने के चक्कर में अपने नाखूनों को भूल ही जाते हैं। लेनिक अपनी उंगनियों तथ नाखूनों की केयर करना भी उतना ही जरुरी है।

व्यायाम
रोजाना दिन में 30 मिनट व्यायाम करें। इससे आपका दिल हमेशा स्वस्थ रहेगा और त्वचा जवान बनी रहेगी।

डाइट में सोडियम
ऐसे खाद्य पदार्थ से दूर रहें जिससे पेट में हमेशा फूला सा रहे। डाइट में ज्यादा नमक खाने से चेहरा तथा शरीर हमेशा सूजा सा दिखाई देता है।

हेल्दी फूड
दौड़ भाग वाली जिंदगी में एक बैलेंस डाइट का होना बहुत जरुरी है। अपने आहार में खूब सारा एंटी एजिंग एंटीऑक्सीडेंट वाले आहार शामिल करें।

योगा
योगा या ध्यान आपके मन को शांत करता है तथा रोगों को दूर करने में मदद करता है। आपको जब भी अपने काम से टाइम मिले, तब योगा करें। इससे आप हमेशा जवान बनी रहेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
