Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
गर्मियों में बदबूदार पैरों से कैसे पाएं निजात?
बदबूदार पैर हम में से बहुत लोगों की समस्या है। इसका बहुत तरीकों से इलाज करने के बाद भी यह बदबू रह जाती है। यह एक बेकार स्थिति है जिससे कि आप अपने जूते कहीं खोलने में भीं असहज महसूस करते हैं।
READ: पैरों की दुर्गंध कैसे करें दूर?
हमारे पैरों में बहुत सी पसीने की ग्रंथियां होती हैं और इनसे आने वाला पसीना पैरों के बैक्टीरिया से मिल जाता है जो कि बदबू को बढ़ा देता है।
पैरों से और जूतों से इस बदबू को दूर रखने के कुछ घरेलू नुस्खे हैं। आइये देखते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू तरीके जिनसे इस बदबू को दूर रखा जा सकता है...

औषधीय और सुगंधित पाउडर इस्तेमाल करें
पैरों की बदबू को दूर रखने के लिए अच्छा औषधीय पाउडर इस्तेमाल करें। मेडिकल स्टोर्स पर बहुत से एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक बॉडी पाउडर उपलब्ध हैं। आप इस तरह का पाउडर लाएँ और रात को सोते समय और जुराब पहनने से पहले इसे जूतों में झिड़क दें।

स्वच्छता बनाए रखें
यह भी बहुत जरूरी है क्यों कि बदबूदार पैरों का सबसे बड़ा कारण है बैक्टीरिया। ऑफिस से आने के बाद और सोने से पहले अपने पैरों को धोएँ जिससे कि ये बैक्टीरिया ज्यादा नहीं पनपेंगे और पैरों से बदबू दूर रहेगी।

सूती जुराब पहनें
सूती जुराब से पैरों को हवा मिलती है और यह नमी को भी सूखा देती हैं। दूसरा, सूती जुराबें पसीने को सोखती हैं और पैरों में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकती हैं। पैरों और जूतों से बदबू हटाने का यह यह सबसे अच्छा तरीका है।

दुर्गंध नाशक पैड इस्तेमाल करें
इस तरह की पैड चारकोल या अन्य नमी सोखने वाले पदार्थों से बने होते हैं जिससे कि ये पसीने को सोख लेती हैं। ये बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं और ये जूतों में आपकी जुराब के नीचे रहती हैं। ये पूरे पसीने को सोख लेती हैं और बदबू पैदा नहीं होती है।

अपने जूतें साफ रखें
आप अपने जूतों को धोएँ और इन्हें धूप में सुखाएँ। इससे बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। सूरज की रोशनी में स्टर्लाइजेशन प्रभाव होता है जिससे कि सूखकर फंगल और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

चमड़े के जूते ना पहनें
चमड़े के जूतों में हवा पास होने की जगह नहीं होती है जिससे कि नमी अंदर ही बनी रहती है। ऐसा जूता पहनें जिसमें की हवा के आने-जाने की जगह हो। बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया और पसीने को दूर रखने के लिए यह बेहद जरूरी है।

बेकिंग सोडा
यह भी बैक्टीरिया को मारता है और पसीने को रोकता है। आधी भरी हुई बाल्टी में 1 टेबल स्पून बेकिंग सोडा मिलाएँ। इसमें अपने पैर रखकर 20 मिनट तक भिगोएँ। सप्ताह में कम से कम दो बार सोने से पहले यह अवश्य करें। आप अपने पैरों पर जुराब पहनने से पहले भी बेकिंग सोडा छिड़क सकते हैं।

सेंधा नमक
यह पैरों में छिपे हुये बैक्टीरिया को खत्म करता है। यह विषैले पदार्थों को दूर करने में मददगार है। गुनगुने पानी में दो टेबल स्पून सेंधा नमक मिलाएँ और इसमें अपने पैरों को 15 मिनट तक भिगोएँ। आप इसे भी पैरों पर छिड़क सकते हैं।

ब्लैक टी
इसमें टैनिक एसिड की अधिकता होती है जिससे यह रॉम छिद्रों को बंद करता है और पसीना नहीं निकल पाता है। गाढ़ी ब्लैक टी बनाकर एक बाल्टी पानी में डालें और इसमें 1 टेबल स्पून नमक मिलाएँ। इसमें लगभग 1 घंटे तक अपने पैर भिगोएँ। यह बदबूदार पैरों के लिए एक कारगर घरेलू नुस्खा है।

सिरका
यह एक प्रकार का एसिड है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। यह पसीने की बदबू को रोकता है। एक कप सिरका को आधी बाल्टी गुनगुने पानी में डालें और इसमें अपने पैरों को रखें। इन्हें 15 मिनट तक इसमें रखें, दो सप्ताह तक सोने से पहले यह रोजाना करें।

अदरक
अदरक को पानी में आधा घंटे तक उबालें ताकि उसके तत्व पानी में ना मिल जाएँ। आधी बाल्टी पानी में इस घोल को डालें। अपने पैरों को इसमें आधा घंटे तक भिगोएँ, पसीने से राहत मिलेगी। पैरों की दुगन्ध रोकने का यह साधारण तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
