Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
फलों के छिलके जो बनाये आपकी त्वचा को और भी खूबसूरत
क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फल और सब्ज़ी होते हैं जिनके छिलके भी बहुत उपयोगी होते हों। यह हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होते हैं साथ ही महंगे भी नहीं होते। इन्हे त्वचा पर लगाने से त्वचा निखरती है और त्वचा से संबंधित सारी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं।
READ: संतरे के छिलके से होने वाले कुछ फायदे
इन छिलकों का सबसे अच्छा उपयोग है कि इन्हें अंदर की तरफ से अपने चहरे पर रगड़े। यह आपकी त्वचा को नर्म और मुलायम बनाते हैं, साथ ही उम्र के साथ बढ़ रही झुर्रियों को भी हटाते हैं।
READ: चेहरे पर हल्दी लगाते वक्त कौन-कौन सी गल्तियां करते हैं हम
संतरे के छिलके गहराई से आपकी त्वचा को पोषण देते हैं, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं साथ ही यह आपकी त्वचा के रंग को भी निखारता है। दूसरी तरफ अनार के छिलके आपकी त्वचा और बालों दोनों को पोषण देता है। यह मुँहासों से बचता है और नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। तो आइये अब जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों और सब्ज़िओं के छिलकों के फायदों के बारे में।

संतरे का छिलका
संतरे के छिलके में विटामिन सी और ए पाया जाता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। विटामिन सी आपके रंग को निखारता है और विटामिन ए झुर्रियों और काले धब्बे को कम करता है। यह मुँहासों को भी दूर करता है।

केले के छिलके
केले के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ऑक्सीडेटिवे स्ट्रेस को कम करता है साथ ही हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करता है।

अनार के छिलके
अनार के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को कम करने मदद करते हैं। इसके छिलके रंग भी निखारते हैं साथ ही बढ़ती उम्र को भी कम करते हैं।

आलू कोई फल नहीं है
आलो कोई फल नहीं है मगर फिर भी यह त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। यह त्वचा का रंग निखारता और आँखों के नीचे की सूजन को भी कम करता है।

नींबू के छिलके
नींबू के छिलके में ऐन्टीबैक्टिरीअल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा के रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा का रंग भी निखारता है।

सेब के छिलके
इसमें पॉलीफेनोल्स पाया जाता है जो नए सेल को बनाने में मदद करता है और फ्री रेडिकल्स से भी बचता है।

पपीता के छिलके
इसमें मौजूद हाइड्रोक्ससी त्वचा के रंग को हल्का करती है और दाग धब्बे भी दूर करती है।



Click it and Unblock the Notifications
