Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बाजारू साबुन छाड़िये और घर पर बनाइये शावर जैली
साबुन स्किन के लिए हानिकारक होते हैं। इसमें सिंथेटिक डेरिवेटिव, कृत्रिम खुशबु और केमिकल्स होते हैं जो फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं।
साबुन अच्छे तथा बुरे दोनों बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। अच्छे बैक्टीरिया आपके लिए रक्षा कवच की तरह कार्य करते हैं तथा इनके समाप्त हो जाने पर आप ज़ुकाम तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के संपर्क में आ सकते हैं।
साबुन त्वचा के पी एच संतुलन को बिगाड़ देते हैं जिसके कारण त्वचा सूखी, पपड़ीदार हो जाती है। इन सब चीज़ों से बचने के लिए यहाँ एक शावर जैली बनाने की विधि बताई जा रही है जो नॉन टॉक्सिक है, बनाने में आसान है और बहुत सस्ती है।
घर पर शावर जैली कैसे बनायें? आइए पढ़ें:

सामग्री
- 2 छोटे पैकेट जिलेटिन पाउडर
- ½ कप बॉडी वॉश
- ¾ कप गर्म पानी
- ½ टी स्पून ग्लिसरीन
- 2 बूँदें खाने का रंग (आपकी पसंद के अनुसार)
- 20 बूँदें एसेंशियल ऑइल (आपकी पसंद के अनुसार)
- 1 टी स्पून सी सॉल्ट
यह भी पढ़ें: चेहरा साबुन से नहीं बेसन से धो कर देखें, होंगे ये फायदे
इसे कैसे बनाएं :
स्टेप 1
एक कटोरा लें तथा पैकेट काटकर इसमें जिलेटिन पाउडर डालें। गर्म पानी मिलाएं। इसे तब तक हिलायें जब तक जिलेटिन घुल न जाएँ तथा कोई झाग न हो।

स्टेप 2
इस मिश्रण में लिक्विड बॉडी वॉश और ग्लिसरीन मिलाएं। इस मिश्रण को तब तक हिलाएं जब तक सारे पदार्थ अच्छी तरह न मिल जाएँ।

स्टेप 3
इस मिश्रण में फ़ूड कलर (खाने का रंग) और एसेंशियल ऑइल मिलायें। इसे तब तक हिलातें रहें जब तक लिक्विड का रंग ट्रांसल्यूसेंट से गहरे रंग (जो रंग आपने मिलाया है) का न हो जाए।

स्टेप 4
इस घोल में नमक मिलाएं। इसे धीरे धीरे हिलाते रहें जब तक नमक घुल न जाए।

स्टेप 5
इस मिश्रण को मोल्ड में डालकर तीन घंटे तक फ्रीज़र में रखें।

स्टेप 6
मोल्ड को फ्रीज़र से निकालें। आपकी शावर जैली उपयोग करने के लिए तैयार है।




Click it and Unblock the Notifications
