Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बिकनी लाइन का कालापन दूर करने के घरेलू नुस्खे
ज़्यादातर महिलाएं बिकिनी पहनने से हिचकती हैं क्यूंकि वह काले बिकिनी लाइन को लेकर शर्मिंदा होती हैं। यह एक आम त्वचा की समस्या है जिससे कई महिलाएं जूझती हैं। पर यह ऐसी समस्या है जिसका समाधान है।
आज बोल्डस्काय पर हम असरदार घरेलू उपचार लेकर आए हैं जो आपके प्यूबिक एरिया के आसपास की त्वचा को गोरा करता है और साथ साथ त्वचा को मुलायम भी बनाता है।
स्टोर से खरीदे हुए क्रीम के मुकाबले यह घरेलू उपचार सुरक्षित और प्राकृतिक होते हैं। चूंकि, प्यूबिक एरिया के आसपास की त्वचा काफी कोमल और संवेदनशील होती है, इसलिए प्राकृतिक उपचार ही लेना चाहिए।
पढ़ें और यह जानें कि वह कौन से प्राकृतिक और घरेलू उपाय हैं जिनसे आपके प्यूबिक एरिया की त्वचा का रंग साफ हो सकता है। किसी भी नए उपचार से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें ताकि आप यह जान सकें कि इससे आपकी त्वचा पर बुरा असर तो नहीं पड़ने वाला। इन हैरतअंगेज घरेलू उपाय पर नज़र डालें।

1. निम्बू का रस:
निम्बू एसिडिक होता है और इससे आपके प्यूबिक एरिया के आसपास की त्वचा काफी हद तक गोरी हो जाती है। आधे कटे निम्बू को लें और इसे जांघ और इसके अंदर के क्षेत्र पर मलें। उसके बाद त्वचा को हल्के गुनगुने पानी में धो लें। इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक करें और आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।

2. ऑलिव ऑयल:
3 से 4 बूंद ऑलिव ऑयल लें और इसे प्यूबिक एरिया पर 10 से 15 मिनट के लिए मसाज करें। ऐसा सप्ताह में 2 से 3 बार करें। त्वचा मुलायम हो जाएगी।

3. एलो वेरा जेल:
ताज़े एलो वेरा जेल को लेकर प्यूबिक एरिया पर लगाएं। इसे 30 से 35 मिनट तक यहां पर लगे रहने दें और बाद में धो लें। इसे दिन में 2 से 3 बार करें और आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

4. दही और नारंगी का छिलका:
इन दोनों सामग्री को मिलाकर प्यूबिक एरिया पर लगाएं। इसे 30 से 35 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस उपचार को लगातार करते रहें और कुछ दिनों में प्यूबिक एरिया की काली त्वचा गोरी होती दिखेगी।

5. टमाटर:
टमाटर के रस को त्वचा के रंग को साफ करने के लिए इस्तमनाल में लाया जाता है। इसे प्यूबिक एरिया पर लगाएं और 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा का रंग तो साफ करेगा ही साथ साथ त्वचा मुलायम भी हो जाएगी।

6. बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा को गंदगी और मृत त्वचा निकालने में इस्तमाल किया जाता है। इसे पानी के साथ मिलाकर प्यूबिक एरिया पर लगाएं। इसे 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

7. दूध:
रूई के इस्तमाल से प्यूबिक एरिया पर कच्चा दूध लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको अपनी त्वचा के रंग में अच्छा खासा अंतर समझ आने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
