Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बगल में पड़ने वाली गांठ को ठीक करने के घरेलू उपाय
आपने एक प्यारी सी स्लीवलेस ड्रेस खरीदी और उसे पार्टी में पहनकर जाने वाली हैं। जैसे ही आप उसे पहनने वाली होती हैं तो आपकी अपनी बगल में गांठ दिखाई देती है और आप निराश हो जाती है कि अब इतनी जल्दी किस तरह से इसे हटाया जाएं या निकाला जाएं, ये शरीर में अंदर से होती है तो इसे वैक्स या हेयर रिमूवल क्रीम से भी हटाना संभव नहीं होता है।
कई बार ऐसा होता है और हम अपने आपको कोसने लगते हैं कि पहले से ध्यान क्यों नहीं दिया। बगल में कालापन और गंदगी होना सामान्य समस्या है जिसमें कोई दिक्कत की बात नहीं। लेकिन गांठ पड़ जाना, सही नहीं है।
कई बार बगल में संक्रमण, एलर्जी या फंगल ग्रोथ के कारण भी गांठ की समस्या हो जाती है। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनसे आप अपनी बगल की देखभाल हमेशा रख सकती हैं और कभी भी स्लीवलेस पहन सकती हैं। अंडरआर्म में पड़ने वाली गांठ या लम्प्स को सही करने के लिए कुछ घरेलू टिप्स निम्न प्रकार हैं:

1. विटामिन ई -
विटामिन ई से त्वचा सम्बंधी रोग सही हो जाते हैं। दूध, सब्जियों, मछली आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है, इनका सेवन करें।

2. पानी -
पानी, शरीर को हाईड्रेट रखता है और इससे गांठ की सूजन भी कम होने लगती है। बॉडी हाईड्रेट रहने से रक्त का संचार अच्छी तरह होता है और बगलों में कोई क्लॉट या लम्प नहीं होते हैं।

3. नींबू का रस -
नींबू के रस में विटामिन सी होता है जो त्वचा में चमक ला देता है और किसी भी प्रकार की गांठ पड़ने से रोकता है। नींबू का सेवन अपने आहार में नियमित करें और गांठ से छुटकारा पाएं।

4. तरबूज -
गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन अवश्य करें। इससे शरीर में विषाक्तता समाप्त होगी और डिहाईड्रेशन भी नहीं होगा। साथ ही चमक भी आएगी। तरबूत के सेवन से बगल में गुंथ नहीं पड़ती है।

5. प्याज -
प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाईक्रोबायल गुण होते है जो बैक्टीरिया को मार देते हैं। इससे बगल की त्वचा साफ और गुंथरहित रहती है।

6. गरम पानी से सेकाई करें
एक साफ कपड़े को गरम पानी में डुबोइये और उसे कुछ मिनटों के लिये बगल की गांठ पर रखिये। ऐसा करने पर सूजन और दर्द तो कम होगा ही साथ में बैक्टीरिया का भी खात्मा करनरा पड़ेगा।

7. हल्दी
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाईक्रोबायल गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं और धीरे धीरे गांठ ठीक हो जाती है। आप चाहें तो इस जगह पर हल्दी का पेस्ट हल्का गरम कर के लगा सकते हैं। या फिर हल्दी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

8. मसाज -
विटामिन ई युक्त तेल या गरी के तेल के साथ बगलों पर मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और सूजन नहीं होगी। अगर बगल में रक्त का संचार सुचारू रूप से होता है तो गुंथ बनने का कोई चांस ही नहीं होता।

9. हॉट एंड कोल्ड बॉथ -
दिन में कम से कम एक बार स्नान अवश्य करें। हॉट या कोल्ड बॉथ लें। शॉवर लें तो अच्छा रहेगा। गर्म पानी से बैक्टीरिया मर जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन होने लगता है। वहीं ठंडे पानी से सूजन कम होती है।

10. शेव या वैक्स करने से बचें -
जितना संभव हो, बगलों पर वैक्स या शेव न करें। इससे सूजन बढ़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
