Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
खूबसूरती और भी निखर जाएगी अगर नहाने के पानी में मिलाएंगी ये चीज़ें
रोज़ नहाने से त्वचा को बहुत लाभ होते हैं। यह शरीर को सकारात्मक रूप से आराम पहुंचाता है और तनाव को कम करता है। यदि आप ऐसा सोच रही हैं कि अपनी सुन्दरता को किस प्रकार प्राकृतिक तरीके से बढ़ाया जा सकता है तो हमारे पास इसका उपाय है।
अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें। बबल बाथ लाइफ को एन्जॉय करने का सबसे उत्तम तरीका है परन्तु यदि आप इससे भी अधिक कुछ चाहते हैं तो कई ऐसी अच्छी चीज़ें हैं जो आपने नहाने के पानी में मिला सकते हैं।
कुछ पदार्थ जब नहाने के पानी में मिलाएं जाते हैं तो वे अधिक लाभदायक हो जाते हैं। यहाँ हमने नहाने के पानी में डालने वाली कुछ चीजों के बारे में बताया है जो आपकी सुन्दरता को बढ़ाती हैं। आइये जाने कि सुंदरता को प्राकृतिक तरीके से कैसे बढ़ाया जा सकता है।

1. वाइन
वाइन से सौन्दर्य को अद्भुत लाभ होते हैं जो त्वचा को कोमल, तरोताज़ा बनाते हैं और उसे पुनर्जीवित करते हैं। वाइन में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंटस समय से पहले आने वाले वृद्धावस्था के निशानियों को रोकते हैं। 5-8 चम्मच वाइन लें और उसे पानी में मिलाएं।

2. शहद
आप नहाने के पानी में शहद भी मिला सकती हैं जो एक उत्तम पदार्थ है। शहद में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं तो त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। नहाने के पानी में शहद मिलाने से त्वचा नरम, कोमल और नम रहती है। शुष्क, झुलसी हुई और संवेदनशील त्वचा के लिए यह बहुत लाभदायक है। गुनगुने पानी में 10-12 चम्मच शहद मिलाएं और इस पानी में कुछ देर डूबकर बैठें।

3. एसेंशियल ऑइल्स
आप नहाने के पानी में अपनी पसंद का कोई एसेंशियल ऑइल मिला सकती हैं और इसमें थोड़ी देर आराम कर सकती हैं। यदि एसेंशियल ऑइल नहीं है तो नारियल का तेल या ऑलिव ऑइल भी मिला सकती हैं। हालाँकि आपको एक महत्वपूर्ण बात ध्यान में रखनी चाहिए कि आप अपनी त्वचा के अनुसार एसेंशियल ऑइल चुनें ताकि कोई दुष्परिणाम न हों।

4. दूध
हम सभी इस बात से परिचित हैं कि दूध शरीर और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। नहाने के पानी में इसे मिलाने से इससे त्वचा और शरीर को मिलने वाले लाभ दो गुने हो जाते हैं। दूध में उपस्थित विटामिन्स और प्रोटीन्स त्वचा को हमेशा चमकदार और हाइड्रेटेड रखते हैं। गुनगुने पानी में एक कप दूध मिलाएं और इसमें 15-20 मिनिट तक आराम करें।

5. ओट्स
सौंदर्य जगत में ओटमील बाथ संभवत: सबसे आधुनिक फैशन है जो त्वचा को गहराई से एक्स्फोलियेट करता है और सफाई करता है। ओट्स त्वचा को आराम पहुंचाता है और इसलिए इसे नहाने के पानी में मिलाना चाहिए। पानी में कुछ ओट्स मिलाएं और और जितना हो सके उतनी देर इस पानी में आराम करें। यदि आपकी त्वचा सूखी, खुजलीदार और संवेदनशील है तो ओटमील बाथ अवश्य लें।

6. नहाने के सॉल्ट
नहाने के पानी में बाथ सॉल्ट मिलाने से आपके शरीर को आराम मिलता है और आपको त्वचा को भी कई फायदे होते हैं। नहाने के लिए इस पानी का उपयोग करने से त्वचा को एक्स्फोलियेट करने में सहायता मिलती है और त्वचा की गहराई से सफाई होती है। इससे त्वचा की ऊपरी सतह पर जमी धूल और गंदगी साफ़ हो जाती है। शरीर से मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालने में बाथ सॉल्ट बहुत उपयोगी होते हैं। अत: नहाने के पानी में 2-3 चम्मच बाथ सॉल्ट मिलाएं और कुछ देर आराम करें।

7. हर्ब्स
नहाने के पानी में हर्ब्स मिलाने से त्वचा नरम और कोमल हो जाती है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार हर्ब्स चुन सकती हैं जो आपके ब्लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करती हैं और आपको कोमल और चमकती हुई त्वचा प्रदान करती है। हर्ब्स मिलाने से न केवल त्वचा को बल्कि शरीर को भी आराम मिलता है।

8. नारियल का तेल
जी हाँ, आपने सही सुना! नहाने के पानी में नारियल का तेल मिलाने से त्वचा और शरीर को बहुत लाभ होते हैं। पानी में कुछ चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और इस पाने में थोड़ी देर आराम करें। नारियल का तेल त्वचा को कोमल बनाता है और किसी जलन या सूजन को भी दूर करता है। यह त्वचा को बहुत अधिक लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है।

9. ग्रीन टी
नहाने के पानी में ग्रीन टी मिलाने से त्वचा और बालों को बहुत फायदा होता है। ग्रीन टी में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट्स आपको साफ़ त्वचा प्रदान करते हैं। ग्रीन टी में बाल भिगोने से वे लम्बे और मज़बूत होते हैं। यदि ग्रीन टी नहीं है तो आप पेपरमिंट टी, लेमन टी या अन्य कोई हर्बल टी भी मिला सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
