Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
त्वचा और बालों की देखभाल में सीरम को भी करें शामिल
सीरम एक ऐसा ब्यूटी प्रॉडक्ट है जो बालों के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। मार्केट में सीरम की कई वैरायटियां होती हैं इसलिए बहुत सोच-समझकर ही आपको इन्हें चुनना चाहिए। अपने बालों और त्वचा की समस्या और उसके टाईप के अनुसार ही अपने लिए सीरम चुनें।
त्वचा पर सीरम का प्रयोग आप क्रीम या मॉइश्चराइज़र के साथ कर सकते हैं। वहीं गीले बालों पर सीरम लगाना बेहतर रहता है। सीरम को लेकर लोगों का दूसरा बड़ा सवाल होता है कि सीरम को दिन में लगाना चाहिए या रात में।

सीरम का इस्तेनमाल दिन में करना है या रात में, ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। अब आप सीरम के बारे में सामान्य बातें जान ही चुकें हैं, तो चलिए अब हम आपको सीरम के प्रकार के बारे मे बताते हैं।
सबसे पहले आप ये जान लें कि आपको त्वचा या बालों कि किस समस्या के लिए सीरम लगाने की जरूरत है। उसकी जरूरत के अनुसार ही अपने लिए सीरम चुनें।

हेयर डैमेज प्रोटेक्शन सीरम
बालों से संबंधित आम समस्या है बालों का झड़ना। धूल-मिट्टी में रहने की वजह से बाल कमज़ोर होकर झड़ने लगते हैं। इस समस्या से आपको हेयर प्रोटेक्शन सीरम राहत दिला सकता है। मार्केट में आपको कई ब्रांड्स के सीरम मिल जाएंगें। उनमें से कोई भी सीरम अपने लिए चुन लें। गीले बालों पर सीरम का इस्तेमाल करें। बालों के सूखने पर फर्क आपको साफ नज़र आएगा। बालों के प्राकृतिक रंग को वापिस पाने में सीरम में मौजूद प्रो-कैराटिन मदद करता है।

बालों का झड़ना रोके और उन्हेंपमजबूत बनाने वाला सीरम
बालों के झड़ने की समस्या से बचने के लिए अगर आप सब कुछ ट्राई कर करके थक चुकी हैं तो अग आपको वाइटलाजिंग सीरम फॉर हेयर फॉल भी आज़माना चाहिए। ये सीरम बालों मे एक नई जान भर देते है और सिर की त्वचा के ऑयल में संतुलन लाते हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर कर बालों के बंद छिद्रों को खोल देते हैं। इससे बालों के झड़ने की समस्या तो खत्म होती है साथ ही नए बाल भी जल्द आते हैं।


ग्लोइंग स्किन सीरम
मॉइश्चराइज़र और क्रीम गाढ़े होने की वजह से त्वचा की गहराई तक जाने में असमर्थ होते हैं इसलिए आपको रोज़ाना अपनी स्किन पर सीरम का प्रयोग करना चाहिए। सीरम लिक्विड यानि तरल पदार्थ होता है इसलिए ये बड़ी आसानी से त्वचा की गहराई तक पहुंच जाता है। त्वचा की गहराई की कोशिकाओं तक पहुंचकर सीरम उन्हें पोषण देता है और मृत कोशिकाओं को भी पुर्नजीवित करता है। अगर आप विशेष रूप से ग्लो सीरम लेती हें तो ये आपकी त्वचा की रंग को भी निखारने का काम करता है।

नाइट रिपेयर सीरम
रात को सोते समय स्किन केयर करना तो असंभव है इसलिए आपको सोने से पहले ही अपनी स्किन केयर पर ध्यान देना है। कई घंटों तक सोए रहने के दौरान त्वचा की कोशिकाओं सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया देती हैं। इसलिए सोने से पहले अपने चेहरे और त्वचा पर बढिया नाइट रिपेयर सीरम लगाकर सोएं। नाइट लगाने के बाद भी आप इस सीरम को लगा सकती हैं या फिर सोने से पहले सिर्फ थोड़ा सा सीरम लगा लें।

मॉइश्चर रिचार्ज सीरम
मॉइश्चराइज़र त्वचा को मुलायम बनाने का काम तो करते हैं लेकिन इनसे त्वचा को नमी आवश्यकतानुसार नमी नहीं मिलती। त्वचा में नमी का स्तिर बनाए रखने के लिए आपको मॉइश्चर रिचार्ज सीरम का प्रयोग करना चाहिए। जब भी आप फेस वॉश करें या मेकअप के बाद इस सीरम को लगा सकती हैं। मॉइश्चर रिचार्ज सीरम से त्वचा में नमी बनी रहती है और वह स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है।

एजलेस लाइटनिंग सीरम
बढ़ती उम्र में त्वचा को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। इस दौरान त्वचा की देखभाल करने से उस पर बढ़ती उम्र के निशान और झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। सीरम का लाइटनिंग फैक्टर त्वचा की रंगत को निखारने का काम भी करता है। 30 से ऊपर की महिलाओं को दिन में एक बार इस सीरम का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं और त्वचा जवां और तरोताज़ा दिखाई देती है।



Click it and Unblock the Notifications
