Latest Updates
-
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण
बालों और त्वचा पर छाछ को ऐसे करें इस्तेमाल
ऐसे कई बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव होते हैं जो बालों और त्वचा संबंधित समस्याओं को जन्म देते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप बटरमिल्क यानि छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
छाछ के अनेक स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे होते हैं। लेकिन आज हम आपको इसे सौंदर्यवर्द्धक फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
छाछ में लैक्टिक एसिड और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड के साथ-साथ विटामिन ए, डी और बी 12 प्रोबायोटिक्स, फास्फोरस, प्रोटीन, पोटाशियम, सेलेनियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती हैं।
छाछ का सबसे बढिया फायदा ये है कि आप इसे बालों और त्वचा दोनों पर ही अलग-अलग तरीके से लगा सकते हैं। इसमें आप कई और चीज़ें भी मिलाकर बालों और स्किन पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
छाछ में उपयुक्त एस्ट्रिंजेंट यौगिक त्वचा की गंभीर समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। घर पर ही छाछ बनाने के लिए आपको सादे पानी में कुछ चम्मच दही मिलानी है। अब इसे गाढ़ा होने तक थोड़ी देर के लिए रख दें।

छाछ और संतरे के छिलके का पाउडर : त्वचा के दाग-धब्बे हटाए
- 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
- 3-5 चम्मच छाछ
- आधा कप छाछ
- 5-8 बूंद बादाम का तेल
- 1 चम्मच गुलाबजल
- 1 चम्मच छाछ
- 1 चम्मच कच्चा शहद
- 3 चम्मच छाछ
- 1 चम्मच बेसन
- एक चुटकी हल्दी पाउडर
- एक छोटी कटोरी
- आधा कप छाछ
- एक चम्मच टमाटर की प्यूरी
- 5 बूंदें ऑलिव/बादाम के तेल की
- 5 बूंदें गुलाबजल
- एक छोटा कप छाछ
- 2 नीबूओं का रस
- आधा कप छाछ
- एक छोटा पका हुआ केला
- एक अंडा
- एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल की 5 बूंदें
- दो चम्मच शहद
* संतरे के छिलके का पाउडर बनाने के लिए संतरे के छिलकों को कुछ देर कि लिए धूप में रख दें। अब इसे मिक्सर में ग्राइंउ कर पाउडर बना लें। किसी एयर टाइट कंटेनर में आप इसे स्टेार कर रख सकते हैं।
* पेस्ट तैयार करने के लिए संतरे के छिलकों का पाउडर और छाछ को एकसाथ मिक्स करें।
* आप चाहें तो इस पेस्ट से प्रभावित हिस्से पर मसाज भी कर सकते हैं या फिर इसे दाग-धब्बे पर हाथ से लगाकर कुछ समय के छोड़ दें।
* सूखने पर इसे सादे पानी से धो लें।

बादाम तेल के साथ छाछ और गुलाबजल : क्लींजिंग और पोषण के लिए
* बादाम के तेल, छाछ और गुलाबजल को एकसाथ मिक्स कर आप इसे स्क्रबर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
* सबसे पहले नइन तीनों चीज़ों को एकसाथ मिक्स कर पेस्ट बना लें।
* अब कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं या स्क्रब करें। इससे त्वचा पर जमी हुई धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी।
* इसे लगाने के आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें।

शहद के साथ छाछ : निखारे रंग
* त्वचा का रंग निखारने वाले इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको इन दोनों ही चीज़ों को समान मात्रा में लेना है।
* त्वचा पर ही छाछ और शहद को लोशन या मसाज की तरह लगाएं।
* 20-30 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें और इसके बाद पानी से त्वचा को धो लें।
* बेहतर परिणाम पाने के लिए आप रोज़ इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेसन, छाछ और हल्दी पाउडर : सनटैन हटाने के लिए
* एक कटोरी में बेसन छाछ और हल्दी पाउडर लेकर मिक्स करें और इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
* ऊंगलियों की मदद से टैन हुई त्वचा पर इस पेस्ट को लगाएं।
* 15 मिनट तक इस पैक को त्वचा पर ही लगा रहने दें और सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।

छाछ, टमाटर और ऑलिव/बादाम का तेल : तैलीय त्वचा के लिए
* तैलीय त्वचा पर बहुत जल्दी से धूल और मिट्टी के कण चिपक जाते हैं इसलिए टमाटर गुलाबजल, छाछ और ऑलिव/बादाम के तेल का ये पैक त्वचा की सफाई करने में मदद करता है।
* उचित मात्रा में छाछ, टमाटर की प्यूरी, आयॅल और गुलाबजल को एकसाथ मिक्स करें।
* अब कॉटन बॉल की मदद से इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। त्वचा के जिन हिस्सों पर तेल ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव रहती हैं वहां पर इस मिश्रण को ज्यादा लगाएं।
* ठंडे पानी से त्वचा को वॉश कर लें।
* सप्ताह में तीन बार आपको ऐसा करें।

नीबू के साथ छाछ : बालों में डैंड्रफ की समस्या के लिए
* छाछ और नीबू के रस को एकसाथ मिक्स करें।
* ऊंगलियों की मदद से इसे बालों की जड़ों से लेकर नीचे तक मसाज करें।
* 30 मिनट तक छाछ और नीबू के रस से बने इस मिश्रण को बालों में ही लगा रहने दें।
* अपने शैपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें।

छाछ, अंडा, केला और शहद : बालों को हाइड्रेट करने के लिए
* मिक्सर में केले के टुकड़े कर उसे पीस लें।
* केले का पेस्ट बनाने के बाद उसमें शहद और ऑयल मिलाएं।
* अब अंडे को तोड़कर इसमें मिक्स करें। आपका हेयर मास्क तैयार है। इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
* छाछ, ऑलिव ऑयल, अंडे और शहद से बने इस हेयर मास्क को अपने बालों में लगाएं। 30 मिनट तक इस मास्क को बालों में ही लगा रहने दें।
* अब शैंपू से बालों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
