Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
लिप स्क्रब तैयार करें अपने ही घर पर, पढ़ें बनाने की विधि
एक्सफोलिएशन हमारे सौन्दर्य नियम का एक अहम हिस्सा है और जहाँ हम अपने चेहरे और शरीर को एक्सफोलिएट करते हैं, वहीँ एक बेहद ज़रूरी हिस्सा हमसे छूट जाता है- हमारे होंठ।
इसका परिणाम यह होता है कि हमारे होंठ रूखे और बेजान दिखते हैं और कई बार धूप की वजह से इनका रंग काला और बदरंग लगता है।
अगर आप अपने होठों को एक्सफोलिएट करते हैं तो यह पूरे साल चमकते रहेंगे और आपके सुन्दर चेहरे को चार चाँद लगायेंगे. अपने होठों को एक्सफोलिएट करने के लिए सौम्य स्क्रब का इस्तमाल करें और उसके बाद अपने होठों को अच्छी तरह नम करें।
हमारे होठों पर तेल की ग्रंथियां नहीं होतीं जिसके कारण यह जल्दी रूखी हो जाती हैं. जो लोग काफी ज़्यादा मेकअप करते हैं उन्होंने यह देखा होगा कि होठों के आस पास की त्वचा पर आजकल के उत्पादों में मौजूद केमिकल का खराब असर होता है।

अपने होठों को समय समय पर नम करें और इस बात का ध्यान रखें कि मृत त्वचा होठों पर इकठ्ठा ना हों. यहाँ पर हम आपको दस तरीके बता रहे हैं जिससे आप होठों को एक्सफोलिएट कर सकते हैं और इन्हें आसानी से घर में ही बना सकते हैं:

बादाम और शहद:
पांच बादाम का चूरा बना लें और इसमें दो छोटे चम्मच शहद मिला कर पेस्ट बना लें. इस मिश्रण से अपने होठों पर स्क्रब करें. इससे होठों पर पड़े रूखे, बेजान चमड़े हट जायेंगे.

चीनी और निम्बू का रस:
एक छोटे चम्मच चीनी में दो छोटे चम्मच ताज़े निकले निम्बू का रस मिलाएं. इसे होठों पर स्क्रब करें. इससे होठों का रंग निखरता है और डेड स्किन निकलती है.

एलो वेरा और निम्बू का छिलका:
एक छोटे चम्मच एलो वेरा जेल में एक चम्मच निम्बू के छिलके का पाउडर मिला लें. इससे होठों पर स्क्रब करने से होंठ मुलायम बनेंगे.

घी और चीनी:
एक छोटे चम्मच घी में एक चम्मच चीनी डालें. इसे मिलाकर होठों पर लगायें और मुलायम नम होंठ पाएं.

दलिया और शहद:
एक छोटा चम्मच दलिया पाउडर को एक छोटे चम्मच शहद में मिलाएं और हलके हाथ से होठों पर स्क्रब करें. इससे आपके होंठ बदरंग नहीं दिखेंगे और इनमें नमी भी बनी रहेगी.

निम्बू का रस और नमक:
एक छोटा चम्मच समुद्री नमक को दो छोटे चम्मच निम्बू के रस में मिलाएं. इसे होठों पर लगाने से आपके होंठ का कालापन जाएगा और साथ ही साथ वह एक्सफोलिएट भी हो जायेंगे.

बेसन और हल्दी:
एक छोटे चम्मच बेसन में एक छोटा चम्मच हल्दी और मलाई मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. होठों को इस पेस्ट से एक्सफोलिएट करें और कोमल, चमकदार होंठ पाएं.

कद्दू के बीज और दही:
दो छोटे चम्मच कद्दू के बीज को पीस लें और इसे एक छोटे चम्मच दही में मिला लें. इस बेहतरीन नुस्खे से अपने होठों को एक्सफोलिएट करें.

तिल के बीज और एलो वेरा जेल:
एक छोटे चम्मच उजले तिल को पीस कर पाउडर बना लें और इसे एक छोटे चम्मच एलो वेरा जेल में मिला लें. इस मिश्रण से होठों पर स्क्रब करने से होंठ सही एक्सफोलिएट होते हैं.

छोटा टूथब्रश:
एक छोटा टूथब्रश होठों के लिए भी रखें और समय संमय पर होठों पर भी ब्रश मार लें. इससे होठों पर पड़ी डेड सेल निकल जायेंगी और नयी स्किन दिखने लगेगी.



Click it and Unblock the Notifications
