Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के आसान तरीके

हर लड़की का सपना होता है ख़ूबसूरत, मुलायम और बेदाग पैर। हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लायें हैं जिनको आजमा कर आप खूबसूरत पैर पा सकती हैं।
इन टिप्स को आजमा कर आपके पैर हमेशा खूबसूरत लगेंगे। खासकर तब जब आप घुटनों तक की ऊंचाई की स्कर्ट या ड्रेस पहनेंगी। और छोटी ड्रेस या स्कर्ट में कौन खूबसूरत नहीं दिखना चाहता!
हम अक्सर अपने पैरों की त्वचा को नज़रंदाज़ कर देते हैं जिस कारण हमारे पैरों की त्वचा हर वक़्त इतनी खूबसूरत नहीं लगती। लेकिन अगर हम ध्यान रखें और सही तरह से उनकी केयर करें तो हमारे पैरों की त्वचा भी बहुत हसीन लगेगी।

1. डेड स्किन हटाइए:
क्या आप जानती हैं कि केवल आपकी चेहरे की त्वचा को ही स्क्रब करने की ज़रुरत नहीं होती? आपकी त्वचा बहुत सारी डेड स्किन जमा कर लेती है। इसीलिए खूबसूरत और सेक्सी त्वचा के लिए पैर की त्वचा को भी स्क्रब करना बहुत ज़रूरी है।

2. वैक्स:
पैर के बाल साफ़ करने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें वैक्स करना है। इससे पैर चिकने हो जाते हैं और बाल जड़ से साफ़ हो जाते हैं। और कम से कम छः हफ़्तों तक बाल नहीं उगते।

3. एक्सरसाइज करें:
अपने पैरों को बेहतर आकार देने के लिए थोड़ी एक्सरसाइज ज़रूर करें। चाहे योग हो या टहलना, कुछ भी करें लेकिन रोज़ थोड़ी एक्सरसाइज के लिए समय निकाल लें।

4. मोइस्चराइज करें:
हमेशा अपने पैरों को मोइस्चराइज करें। कई बार पैरों की त्वचा सूखी सी हो जाती है और इस कारण पैर अच्छे नहीं दिखते।

5. नहाने से पहले पैरों पर तेल ज़रूर लगायें:
नहाने से पहले पैरों की त्वचा पर बेबी आयल लगायें। इससे त्वचा की नमी बची रहती है और त्वचा तैलीय भी नहीं होती। साथ ही उसकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती है।

6. शरीर पर मेकअप:
अपने पैरों की त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप करना भी ज़रूरी है। खासकर तब जब आप अपने पैरों को खासतौर पर दिखाना चाहती हैं। थोड़ा सा फाउंडेशन लगायें और अपने पैरों की त्वचा को बेहतर दिखाएँ।

7. ब्रोंज़र:
अपने पैरों के उभरे हिस्सों पर थोडा सा ब्रोंज़र लगायें और पाइए खूबसूरत चमक।
अब इन तरीकों को आजमाइए और खूबसूरत पैर पाइए।



Click it and Unblock the Notifications
