Latest Updates
-
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
ग्रीन टी के ये 5 इस्तेमाल सेहत संग दमकाएंगे आपका रूप भी
क्या कभी आपने सोचा है कि ग्रीन टी वजन कम करने और आपके सिस्टम को डिटॉक्स करने के अलावा और क्या कमाल कर सकती है? माना कि ग्रीन टी सिर्फ एक पेय पदार्थ के तौर पर ही काम में ली जाती है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको ग्रीन टी के 5 ऐसे इस्तेमाल बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से आपकी सेहत के साथ साथ रूप भी दमक उठेगा। ग्रीन टी के इन पांचों तरीकों से आप आसानी से घर बैठें, त्वचा व बालों की खास देखभाल कर सकते हैं।

1. ग्रीन टी में चीनी मिलाकर बनाएं स्क्रबर
एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होने के कारण ग्रीन टी एक बेहतरीन फेस स्क्रब की तरह भी काम करती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे से डेड लेयर हट जाती है और स्किन चमक उठती है।
कैसे बनाएं: ग्रीन टी बैग्स को इस्तेमाल करने के बाद कभी भी कूड़ेदान में ना फेकें। आप इससे होममेड स्क्रबर बना सकते हैं। इसके लिए आपको करना यह होगा कि टी बैग्स में से ग्रीन टी की पत्तियों को एक बाउल में निकाल लें, फिर चीनी, शहद और ऑलिव ऑयल मिला कर एक मिक्सचर बना लें। इस तैयार मिश्रण को एक बोतल में भर कर रख लें और जरूरत महसूस होने पर इसे आसानी से फेस पर रब कर पानी से धो लें। इससे त्वचा प्राकृतिक तौर पर चमक उठेगी।

2. बनाएं होममेड स्कीन टोनर
मुलायम त्वचा के लिए हर बार क्यों मंहगे टोनर खरीदना है, जब आप घर पर ही 100 प्रतिशत आर्गेनिक टोनर आसानी से बना सकते हैं। असल में ग्रीन टी प्राकृतिक डिटॉक्सीफायर है, जिस वजह से यह स्किन के लिए बेहतरीन टोनर की तरह काम करती है।
कैसे बनाएं: एक कप पानी में ग्रीन टी के दो टी बैग्स को उबाल लें, अब पानी ठंडा होने दें। ठंडे हुए इस ग्रीन टी वाले पानी में एलोवेरा जेल को अच्छे से मिक्स करें। अब इस तैयार मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर कर रख लें। मुलायम स्किन पाने के लिए इस होम मेड टोनर का इस्तेमाल करें।

3.डार्क सर्किल्स का इलाज
घंटों काम करना, रात में नींद ना आना, सही डाइट ना ले पाना और स्ट्रेस की वजह से आंखों पर जोर पड़ने लगता है। इन्हीं सब कारणों से आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन आने लगती है। ऐसे में ग्रीन टी के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपको आंखों की इन दोनों समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
कैसे बनाएं: एक कप ग्रीन टी बना लेने के बाद, इस्तेमाल हो चुके ठंडे टी बैग्स को अपनी आंखों पर लगाएं।

4. स्किन को करती है मॉइश्चराइज
केमिकल्स की भीड़ में एक आर्गेनिक स्किन प्रॉडेक्ट खोज निकालना बहुत मुश्किल काम है। अगर थोड़ी खोजबीन के बाद यह मिल भी जाते हैं तो इनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। आज हम आपको एक कम बजट वाला आर्गेनिक मॉइश्चराइजर बनाना सीखा रहे हैं।
कैसे बनाएं: एक कप नारियल तेल को पिघला लें, अब एक बाउल में नारियल तेल और 2-3 टेबल स्पून ग्रीन टी की पत्तियां मिक्स करें। अब इस मिश्रण को एक बार उबाल लें और ठंडा कर इसे एक कटेंनर में भर कर रख लें। रूखी त्वचा होने पर ग्रीन टी वाले इस मॉइश्चराइजर को लगाएं।

5. बालों का ट्रीटमेंट
ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट गुण की वजह से त्वचा संबंधी बहुत सी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। इससे त्वचा व स्कैलप में किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है। यही वजह है कि इन दिनों हेयर केयर कम्पनियों ने भी ग्रीन टी की पूरी एक नई रेंज बाजार में उतार दी है।
कैसे बनाएं: दो कप पानी में 2-3 ग्रीन टी बैग डालकर चाय बना लें। ठंडा होने के बाद इस ग्रीन टी में 1 टेबल स्पून नारियल तेल और 1 टीस्पून शहद मिक्स करें। इस तैयार मिश्रण को स्कैल्प पर हल्के मसाज करते हुए लगाएं और कम से कम 1 घंटा रखें। नहाते हुए एक आर्गेनिक शैम्पू से बालों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
