Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
माथा चौड़ा है तो अपनाएं यह कूल हेयर स्टाइल
हर चेहरा खास होता है इसलिए किसी भी चेहरे पर कोई आम हेयर स्टाइल सूट नहीं करती। जिस तरह हर लड़की के चेहरे का आकार अलग होता है उसी प्रकार हेयर स्टाइल भी अलग-अलग किसम की होती है। जिन लड़कियों का चेहरा भारी, लंबा या चौड़ा और छोटा माथा होता है, उनको अपना हेयर स्टाइल चुनने में काफी सावधानी बरतनी चाहिये। अगर आपका माथा चौड़ा है, तो प्रस्तुत हैं आपके लिए कुछ खास तरह की हेयर स्टाइल।

अपनाएं यह कूल हेयर स्टाइल
1. साइड बैंग- आज कल यह हेयर स्टाइल काफी फैशन में है तो क्यों न इसको आप अपना चौड़ा माथा ढकने के लिए उपयोग करें। कुछ बाल ऊपर के ले कर, उसे अपनी आईब्रो तक या फिर चीकबोन तक ले जा कर कांटे। अगर गर्मियों में थोड़ा फंकी लुक चाहिये तो उन आगे की लटों को स्टीक करवा लें।
2. चाइनीज़ कट- जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता हैं, उन्हें खास तौर पर यह बाल बहुत पसंद होते हैं। अगर आपके बाल कर्ली हैं तो यह हेयर स्टाइल आप पर बहुत ही फबेगी।
3. लेयर्ड कट- यह हेयर स्टाइल न केवल चौड़े माथे को ही ढंक लेती है बल्कि यह बालों को घना दिखाने का भी काम करती है। इस हेयर स्टाल में यह बिल्कुल भी जरुरी नहीं है कि आपके बालों की लंबाई आंखों तक ही हों।
क्या नहीं करना चाहिये ?
जिन का माथा चौड़ा हो उनको अपने बाल कभी नहीं बांधने चाहिये। इसके अलावा अगर आप बीच से भी मांग निकालती हैं तो भी आपका माथा काफी चौड़ा लगेगा। अगर आप हेयर बैंड लगाती हैं तो याद से अपने कुछ बाल बाहर की ओर जरुर निकाल लें। इससे आपका माथा ढंक जाएगा। सीधे बालों को ध्यन देने की बहुत जरुरत होती है।



Click it and Unblock the Notifications
