Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिये टिप्स
हर लड़की का सपना होता है कि उसके बाल लंबे और घने हों। लेकिन कुछ ही लड़कियों का यह सपना पूरा हो पाता है। बाल लंबे नहीं हैं या फिर उनमें जान नहीं है तो इसके लिये कहीं न कहीं आप भी इसके लिये जिम्मेदार हैं। हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि हम अपने बालों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते। ना तो बालों में तेल लगाते हैं और न ही उनकी मालिश करते हैं।
बालों की ग्रोथ को बढाना है तो आपको नियमित रूप से उसकी देखभाल करनी पडे़गी। बालों में बादाम का तेल लगाइये, अपनी डाइट में विटामिन ई वाले फूड शामिल कीजिये और बालों को हमेशा साफ सुथरा रखिये। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके बाल बढने लगेगें। तो आइये जानते हैं कुछ बेहतरीन तरीके बाल बढाने के।

बालों को ज्यादा झाडिये
कई लोग दिन में दो बार बाल झाड़ते हैं लेकिन अगर आप अपने बालों को दिन में 20 बार झाड़ेगें तो आपके बाल जल्दी उगना शुरु हो जाएंगे।

थोड़ा प्रेशर लगा कर झाड़िये
जब आप बालों को ब्रश से सुलझा रही हों तब खोपड़ी पर थोड़ा प्रेशर लगाइये। इससे सिर का ब्लड सर्कुलेशन सही होगा और बाल जल्द बढेगें।

बालों में तेल
हफ्ते में एक बार बालों में तेल लगाइये। बालों में तेल लगाने से सिर को पोषण मिलता है।

गुड़हल का तेल
बाल उगाने के लिये आपको प्राकृतिक चीजो कि आवश्यकता पड़ती है। कुछ गुडहल की कलियों को गरम नारियल तेल में रातभर के लिये भिगो दें। फिर इस तेल को अपने बालों में मालिश करने के लिये प्रयोग करें। इससे बाल तेजी से और मोटे उगेगें।

बाल बांध कर सोएं
जब भी सोने के लिये जाएं तब अपने बालों में चोटी करें। इससे बाल घ्सिा कर टूटेगें नहीं।

विटामिन ई का सेवन
बालों की ग्रोथ बढाने के लिये आपको विटामिन ई वाले आहार खाने होगें। जैसे बादाम और अखराट।

बादाम तेल लगाएं
हम समझते हैं कि बालों के लिये केवल नारियल कर ही तेल अच्छा होता है। लेकिन आपको अपने बालों में बादाम का तेल भी डालना चाहिये क्योंकि इसमें बहुत सारा विटामिन ई होता है।

बालों को गरम पानी से न धोएं
गरम पानी बालों को खराब कर देते हैं। गरम पानी सिर की त्वचा का रोम छिद्र खोल देते हैं जिससे बाल गिरना शुरु हो जाते हैं।

बालों को साफ रखें
बालों में तेल लगाना जितना जरुरी है उतना ही शैंपू से बाल को साफ रखना भी आवश्यक है। बाल साफ होने से उनकी ग्रोथ तेजी से होती है। हफ्ते में तीन बार बालों को माइल्ड शैंपू से धोना चाहिये।

बालों को स्कार्फ से ढकें
जब भी कड़ी धूप में जाएं तो बालों को स्कार्फ से ढंक लें। सूरज की तेज धूप से बालों को बचाना बहुत जरुरी है।



Click it and Unblock the Notifications
