Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सुनहरे बालों की देखभाल के लिए टिप्स
क्या आपके बाल सुनहरे हैं? सुनहरे बाल होने पर आपको ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि ऐसे बाल बहुत जल्दी आपके लुक को फीका बना देते है लेकिन अगर आप सही तरीके से इनकी देखभाल करते है और आप इंटरनेशनल ब्यूटी पा सकती हैं। इस तरीके के बालों की शाइन बहुत अच्छी लगती है।
कुछ लोगों के बाल, पैदाईशी सुनहरे होते है और कुछ लोग ऐसे बाल पाने के लिए कलर करवाते है। कलर किए हुए सुनहरे बालों की केयर सबसे ज्यादा करनी पड़ती है क्योंकि कलर में मिला हुआ ब्लीच बालों पर खराब प्रभाव डालता है। यहां सुनहरे बालों की केयर करने के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं :

ड्राई शैम्पू : सुनहरे बाल अक्सर ड्राई होते है, इसलिए आपको ड्राई बालों के लिए आने वाले स्पेशल शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बाल मुलायम होंगे और उनमें चमक आएगी। इस तरीके के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से बालों का टेक्सचर भी बना रहता है और वह फेड नहीं होते है।
नियमित रूप से धुलें : सुनहरें बालों की देखभाल के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने बालों को नियमित रूप से धुलें। कई लोग ऐसा मानते है कि नियमित रूप से बाल धुलने पर वह रूखे और बेजान हो जाते है। लेकिन ऐसा कतई नहीं है, आप बाल धुलने से आधा घंटे पहले हॉट ऑयल से हेड मसाज करें। इसके बाद बालों को ड्राई शैम्पू से धुलें और कंडीशनर करें, बाल मुलायम रहेंगे और उनमें चमक भी आएगी।
स्कार्फ या हैट पहनें : अगर आप ज्यादा समय तक घर से बाहर रहने वाली है या सूर्य की रोशनी में रूकेगी तो अपने बालों पर कोई रूमाल या स्कार्फ बांध लें, आप चाहें तो हैट भी पहन सकती हैं। इससे आपके बालों की सुरक्षा बनी रहेगी और यूवी किरणों से भी उनका बचाव होगा।
बालों को ट्रिम करवाएं : सुनहरे बाल बहुत जल्दी दो मुंहे हो जाते है और चटकने लगते है। ऐसे में आप अपने सुनहरे बालों को समय - समय पर ट्रिम करवाती रहें। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और उनका लुक भी अच्छा लगेगा।
हीट प्रोटेक्शन और शाइन स्प्रे : अपने सुनहरे बालों के रख - रखाव के लिए हीट प्रोटेक्शन और शाइन स्प्रे का इस्तेमाल करें। जब आप ब्लो ड्रॉयर या स्ट्रेटर और कर्लर का इस्तेमाल करें तो इस तरीके को विशेष रूप से इस्तेमाल करें।
क्लेरिफाइंग शैम्पू का प्रयोग करें : अगर आप स्वीमिंग करती है तो आपके बालों में क्लोरिनेटेड पानी से भीगना स्वाभाविक है। ऐसे में आप अपने बालों को सप्ताह में कम से कम एक बार क्लेरिफाइंग शैम्पू से जरूर धुलें। इससे बालों पर क्लोरीन का असर खत्म हो जाएगा और वह मुलायम बनेंगे।
रिच ग्लॉस ट्रीटमेंट : अगर आपके बाल कई तरीकों के बाद भी तांबे रंग में बदल जाते है और टूटते है तो बालों में रिच ग्लॉस ट्रीटमेंट करवाएं। इससे बाल अच्छे हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
