Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
घर पर बनाइये फ्रूट हेयर कंडीशनर
लोग अपने बालों को घना और सुंदर बनाने के लिये ना जाने कौन-कौन से उपाय अपनाते हैं। पर क्या आप जानती हैं कि इस बात पर हमेशा से ही जोर दिया जाता है कि बालों में शैंपू करने के बाद कंडीशनर जरुर लगाएं। एक अच्छा हेयर कंडीशनर बालों को मैनेज करने, सिल्की और स्मूथ लुक देने में मदद करता है।
कई लोग अक्सर शैंपू के साथ उसी ब्रांड का कंडीशनर खरीद लेते हैं, पर होममेड हेयर पैक और कंडीशनर आपके बालों में प्राकृतिक रूप से निखार पैदा कर सकता है। यह बाजार में मिलने वाले अन्य ब्रान्डिड कंडिशनरों से कहीं बेहतर और सस्ता होता है। आप हेयर कंडीशनर को अपने घर पर ही बना सकती हैं। वैसे तो होममेड हेयर कंडीशनर दही, अंडा, बीयर, सिरका आदि से मिला कर बनाया जाता है पर अगर यही कंडीशनर फलों से बनाया जाए तो सोचिये कि यह कितना फायदेमंद होगा।
डल और रूखे बालों पर यह कंडीशन लगाइये और देखिये इसका फायदा।

केला
यदि आपके बाल डल और बेजान हैं तो यह कंडीशनर बनाएं। सबसे पहले केले को मैश कीजिये, उसमें शहद, दही और नींबू का रस मिलाइये और सिर पर लगा लीजिये। 30 मिनट के बाद बालों को धो लीजिये और देखिये कि बाल कैसे सिल्की बन जाते हैं।

पपीता
पके पपीते को मैश कीजिये, उसमें थोड़ा सा दही और 2 बूंद ग्लीसरीन की डाल कर सिर पर 30-45 मिनट के लिये लगाइये। इस पैक से आपके बालों में चमक आएगी और देा मुंहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा।

एवोकाडो
एवोकाडो को उबाल कर पीस लें, फिर उसमें शहद, सिरका, दही और शिया बटर मिला लें। इसे मिक्स कर के बालों में 25-30 मिनट के लिये लगा लें और फिर ठंडे पानी से बालों को धो लें।

नाशपाती
नाशपाती को पीस कर शिया बटर, नारियल तेल और शहद के साथ मिला कर बालों पर लगाइये। फिर बालों को हेयर कैप से 30 मिनट के लिये ढंक लीजिये। फिर 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें।

स्ट्रॉबेरी
सिल्की और ग्लॉसी बालों के लिये स्ट्रॉबेरी को मायोनीज या दही के साथ मैश कीजिये। फिर इसे गीले बालों पर लगा कर 30 मिनट के लिये छोड़ दीजिये, फिर ठंडे पानी से बालों को धो लीजिये। आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी को दूध के साथ भी मिक्स कर के लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications