Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बालों की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाए केरेले का रस
करेला ना केवल खाने के काम आता है बल्कि आप उससे कई सारी खुद की समस्याएं भी सुलझा सकती हैं। करेले के रस को बालों में लगाने से वह चमकदार बनते हैं, उनका टूटना कम हो जाता है, रूसी गायब होती है और ऐसी ही कई तमाम समस्याएं हल हो जाती हैं। आज कल बाजार में मिलने वाले कठोर शैंपू बालों का पोषण छीन लेते हैं तथा उन्हें कमजोर बना देते हैं, पर करेले का रस लगाने से बाल पर कोई उल्टा असर नहीं पड़ता बल्किल वे और ज्यादा अच्छे हो जाते हैं।
करेले के रस को कई अन्य घरेलू सामग्रियों के साथ प्रयोग करनी होती है। जब भी करेले का रस बालों में लगाएं तो उसे कम से कम 1 घंटे के लिये बालों में ही रहने दें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इसे हफ्ते में कई बार इस्तमाल करें। तो चलिये जानते हैं करेले के रस से कैसे पाएं बालों में मजबूती।

शाइन लाने के लिये
ताजे करेले के रस में दही मिलाइये और बालों में लगाइये। इससे आपके बालों में अच्छी शाइन आएगी।

दो मुंहे बालों के लिये
कच्चे कलेले के रस को सिर में डाल कर हल्के हाथों से कंघी करें। ऐसा हफते में दो बार करें।

रूसी भगाने के लिये
यदि आप करेले और जीरे को पीस कर पेस्ट बना कर बलों में लगाएं तो आप महीने भर में रूसी से छुटकारा पा सकेंगी।

खुजलीदार खोपड़ी के लिये
करेले के रस के साथ या तो एवाकाडो मिलाइये या फिर केले का टुकड़ा। इसे हेयर पैक बना कर खुजलीदार खोपड़ी पर लगाइये।

रूखे बालों के लिये
अगर बाल उलझ गए हैं तो उन पर 1 कप करेले का रस सिर पर करीबन 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद सिर धो लें। इससे बाल बिल्कुल मुलायम बन जाएंगे।

सफेद बालों के लिये
अगर बाल असमय ही सफेद हो रहे हैं तो करेले का गाढा रस निकालें और उसे बालों पर लगाएं। ऐसा पूरे 10 दिनों तक करें और लाभ पाएं।

तेलिये बालों के लिये
अगर आप अपने आहार में कम तेल खाएंगी तो आपके बाल कभी ऑयली नहीं बनेंगे। अलावा करेले का रस निकाल कर उसे सेब के सिरके के साथ मिक्स करें और बालों कि जड़ों में लगाएं।

बाल झड़ने के लिये
हेयर फॉल को सही करने के लिये करेले के रस में 1 चम्मच चीनी मिलाइये और इस पेस्ट को बालों पर लगाइये। इससे प्राकृतिक रूप से बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
