Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बाल बढ़ाने हैं तो लिजिये ये पोषण
कौन नहीं चाहेगा कि उसके बाल लंबे, घने, मजबूत और काले ना हों। हर किसी की चाह होती है कि उसके बाल बिना किसी ताम-झाम के स्वस्थ रहें। लेकिन सही भोजन न करने की वजह, दूषित पर्यावरण और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमारे बालों में किसी ना किसी पोषण की कमी हो जाती है जिससे बालों की ग्रोथ रूक जाती है और वह खराब दिखने लगते हैं। लेकिन अगर आपको अपने बालों की चिंता है तो अभी से ही अपने आहार में कुछ ऐसे पोषण शामिल करें जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाए। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वे पोषण जो हमारे बालों में नई जान डाल सकते हैं।

बाल बढ़ाने हैं तो लिजिये ये पोषण
प्रोटीन
हर दिन ठीक मात्रा में प्रोटीन खाइये क्योंकि आपके बाल प्रोटीन से बने हुए हैं और उन्हें सही से उगाने में प्रोटीन का बहुत बड़ा हाथ होता है। आपको प्रोटीन मीट, मछली , अडें , बींस और मेवों में मिलेगा।
ओमेगा 3 फैटी एसिड
यह हेल्दी फैट्स होते हैं जो कि बालों की ग्रोथ बढाते हैं और सिर की त्वचा का भी ख्याल रखते हैं। जिन आहारों में ओमेगा 3 पाया जाता है उनमें भी कैलोरी होती है। इसलिये कभी भी इनका ओवरडोज ना लें। ओमेगा 3 मछलियों में पाया जाता है।
आयरन
महिलओं के लिये भरपूर्ण आयरन लेना आवश्यक है। इससे महिलाओं को एनीमिया नहीं होता और अगर शरीर में आयरन नहीं है तो शरीर में ठीक प्रकार से ऑक्सीजन नहीं दौडे़गा जिसका मतलब है कि आपके सिर में पर्याप्त आयरन नहीं पहुंचेगा जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं होगी।
विटामिन डी
विटामिन डी लेने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और यह आपको धूप, मशरूम और सॉल्मन मछली लेने से मिलेगा।
मैग्नीशियम
मैग्नीशियम से भी बालों की ग्रेाथ होती है इसलिये आपको पालक, ब्राउन राइस, मेवे आदि खाइये।
जिंक
जिंक से बालों की मोटाई बढती है, बाल मजबूत बनते हैं इसलिये जिंक को अपने आहार में शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
