Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
बालों के लिए शिकाकाई साबुन के 7 लाभ
कई लड़कियों को बालों को लम्बे करने का शौक होता है, लेकिन उनके पतले और झड़ते बालों के कारण उनका यह शौक अक्सर अधूरा ही रह जाता है। क्या आपके साथ भी ऐसा ही है? अगर ऐसा है तो आपके बालों को शिकाकाई की जरूरत है। शिकाकाई बालों के लिए लाभकारी हर्बल होता है।
READ: कॉस्मेटिक के बजाय अपनाए ये 7 हर्बल विकल्प
शिकाकाई को लगाने के लिए जरूरी नहीं कि आप झंझट में पड़ें। मार्केट में रेडीमेडी शिकाकाई पाउडर आता है और साबुन भी। बस इसे नियमित रूप से सही ढंग से इस्तेमाल करना होता है। आइए जानते हैं:

बालों के लिए शिकाकाई की उपयोगिता:
शिकाकाई से बालों में मजबूती आती है और चमक भी। यह एशिया के सभी उपमहाद्वीपों में पाया जाता है। इसका बनाया हुआ पाउडर साल भर चलता है। यह ज्यादा मंहगा नहीं होता है और लगाने में भी आसान होता है।

क्लींजर:
शिकाकाई एक प्राकृतिक क्लींजर होता है। यह बालों की सफाई अच्छी तरह करता है, यहां तक कि सिर की त्वचा भी अच्छे से साफ हो जाती है। इसमें किसी प्रकार का कोई भी कैमिकल नहीं होता है।

कम पीएच वैल्यू:
शिकाकाई की पीएच वैल्यू काफी कम होती है जिसकी वजह से से एसिडिक नहीं होता है। अम्ल की कमी से बालों की चमक बरकरार रहती है और वह काफी अच्छे हो जाते हैं व ड्राई भी नहीं होते हैं।

बालों को सुलझाए
शिकाकाई एक हेयर डिटेंगलर भी होता है। यानि इसे लगाने से आपको कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं रह जाएगी।

विटामिन से भरपूर:
शिकाकाई में विटामिन डी और सी; दोनों ही भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे बालों को काफी लाभ मिलता है।

शाइन:
शिकाकाई को लगाने से बालों में एक्ट्रा शाइन आ जाती है जो शैम्पू को लगाने से नहीं ही आती है।

बालों में डाई लगाने से पहले:
बालों में डाई लगाने से पहले बालों को पहले शिकाकाई से धो लें। इससे जो भी डाई आप लगाएंगी वह बालों में अच्छी प्रकार से समा जाएगी और लंबे समय तक टिकेगी।

रूसी दूर भगाएं:
शिकाकाई के इस्तेमाल से बालों की रूसी भी दूर हो जाती है। साथ ही साथ, बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications