Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
क्या सफ़ेद बाल तोड़ने से ज्यादा सफ़ेद बाल उगते हैं?
जब भी आप कोई सफ़ेद बाल देखते हैं तो आप इसे तुरंत काटना चाहते हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि जब सिर से एक सफ़ेद बाल तोड़ा जाता है तो उसी जड़ से दो बाल निकल आते हैं।
कॉस्मैटिक विज्ञान ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब आप कोई बाल तोड़ते हैं तो उस जगह दूसरा बाल उगने की कोई संभावना नहीं है। वे ये भी कहते हैं कि सफ़ेद बाल तोड़ने पर कुछ लोगों के तो काले बाल भी आ जाते हैं।
READ: गंजे हो रहे हैं तो सिर पर लगाएं ये हेयर मास्क
मिलानोजिनेसिस प्रोसेस के कारण ऐसा होता है, इससे रोम छिद्रों में पिग्मेंट (रंग निर्माण क्रिया) ज्यादा होती है जिससे उस सफ़ेद बाल की जगह प्राकृतिक रंग वाला बाल उगता है।

बाल रातों रात सफ़ेद हो सकते हैं
तनाव और खुद पर ज्यादा दबाव लेने से बाल सफ़ेद होते है, लेकिन यह एक क्रमानुसार होने वाला प्रोसेस है जिसे इलाज करके रोका जा सकता है। लेकिन कुछ लोग जिनका किसी समय अनुभव खराब रहा है, वे मानते हैं कि बाल रातों रात सफ़ेद हो जाते हैं, लेकिन हेयर एक्स्पर्ट्स के अनुसार ऐसा कुछ नहीं होता है। यह केवल एक अंधविश्वास है।

बालों को रोजाना धोने से बाल सफ़ेद नहीं होते हैं
यह भी एक पुराना मिथक है जो कि पुरानी बनावटी कहानियों से चलता आ रहा है। इस बात का कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं है। बालों को रोजाना धोने से भी बालों का ऑयल, धूल और गंदगी नहीं निकल पाती है।

बालों को ज्यादा ड्रायर करने से भी अपरिपक्व सफ़ेद बाल उगते हैं
यह भी एक मिथक है जो सच नहीं है। आपको इस बारे में पता होगा और आपके पेरेंट्स आपको भी बालों को ज्यादा ड्रायर करने से रोकते होंगे। बालों को ज्यादा ड्रायर करने से बाल खराब जरूर हो सकते हैं लेकिन सफ़ेद नहीं होते हैं।

बालों के समय से पूर्व सफ़ेद होने के कुछ और कारण हैं
1. मिलेनिन पिग्मेंट की कमी- मिलेनिन पिग्मेंट हमारे बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखता है। इसलिए इसकी कमी से बाल सफ़ेद पड़ सकते हैं। स्वास्थ्यवर्धक खाना खाएं और प्रोटीन और विटामिन सपलीमेंट लें ताकि शरीर में मिलेनिन का सही संतुलन बना रहे।

2. तनाव –
तनाव आजकल सबके जीवन में है। हर कोई तनाव से ग्रसित है लेकिन इसकी रोकथाम आसान है। ध्यान केन्द्रित करें, वो चीजें करें जिनसे आपको खुशी मिलती है, काम से आराम और छुट्टियाँ लें। शांत दिमाग और खुश आत्मा से हैल्दी लाइफ़स्टाइल बनाई जा सकती है।

3. आनुवांशिक समस्या-
इसका भी पता लगाकर इसे रोका जा सकता है। इसे पूर्णतया इलाज कर पाना कठिन है लेकिन लगातार सही दवाइयों के सेवन से बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

4. केमिकल उत्पादों का ज्यादा इस्तेमाल-
ध्यान रखें कि आप बालों में जिन प्रोडक्टस का इस्तेमाल कर रहे हैं वे बालों के लिए सही हैं या नहीं। ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल भले ही बालों को सफेद न करे बल्कि शैम्पू और कंडीशनर में मौजूद केमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों को सफ़ेद कर सकता है। यदि आप अपने बालों में रोजाना इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो बालों के रंग को सही बनाए रखने के लिए सही देखभाल पर ध्यान दें।

5. दवा का रिएक्शन –
ध्यान रहे कि जो दवा आप ले रहे हैं उसका बालों पर रिएक्शन आपको पता हो। यदि आपके डॉक्टर बताते हैं कि फलां दवाई से बाल सफ़ेद हो सकते हैं तो उनसे इस बारे में सुझाव लें और बालों को सफ़ेद होने से बचाएं।

6. अन्य कारण –
जंक फूड ज्यादा खाना, स्मोकिंग, ड्रिंकिंग आदि भी बालों को सफ़ेद करते हैं। लाइफ़स्टाइल में गतिहीनता होने से भी आपका शरीर कई तरह से प्रभावित हो सकता है। इसलिए अपने आपको एक्टिव रखें और व्यायाम भी करें।



Click it and Unblock the Notifications
