Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
बालों की हर समस्या से निजात दिलाएं घी
बालों में घी को लगाना अच्छा माना जाता है लेकिन इसे लगाना जितना आसान होता है, उससे कहीं ज्यादा कठिन उसे छुड़ाना होता है। हेयर एक्सपर्ट मानते हैं कि घी में थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाने से उसमें विटामिन ई की मात्रा काफी अच्छी हा जाती है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही बालों में चिपचिपाहट भी नहीं होती है।
READ: हफ्ते भर में खुद को बनाएं गोरी
बालों पर घी किस प्रकार लगाएं?
एक बर्तन में 4-5 चम्मच घी लें। जब ये हल्का गुनगुना हो जाएं, तो इसमें 5 ग्राम बादाम का पाउडर मिला दें और 3 चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें और धुले हुए बालों पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और 5 मिनट रूक कर फिर से मसाज करें। 30 मिनट तक लगा रहने के बाद धो लें। इसके निम्न फायदे होते हैं:

दोमुंहे होने से बचाएं:
अगर आपके बाल दोमुंहे हो जाते हैं तो 3 चम्मच गर्म घी लगाने से उनमें ये समस्या दूर हो जाएगी। 15 मिनट तक लगाएं रखने के बाद गुनगुने पानी से बालों को धुल लें।

सिल्की बनाएं:
घी लगाने से बाल बहुत सिल्की हो जाते हैं। घर पर घी को हल्का गुनगुना करें और 20 मिनट तक मसाज करने के बाद इसमें नींबू पानी लगाएं और छोड़ दें। 10 मिनट बाद धो लें। नींबू, बालों को प्राकृतिक चमक देता है।

बालों को बढ़ाएं:
महीने में तीन बार घी लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। आप चाहें तो घी के अलावा, आवंला या प्याज का रस भी लगा सकते हैं, इससे भी बाल अच्छे हो जाते हैं।

रूसी भगाएं:
बालों में कई कारणों से स्ी हो जाती है। लेकिन अगर रूसी का कारण रूखापन है तो घी से अच्छा कोई उपाय नहीं। घी और बादाम के तेल को मिलाकर लगाएं और 15 मिनट तक लगाएं रखने के बाद गुलाबजल मिले पानी से धो लें। ऐसी नियमित करने से रूसी दूर हो जाएगी।

सफेद होने से रोके:
इन दिनों बालों के सफेद होने की समस्या आम है। अगर आपको भी इस समस्या से भय लगता है तो अपने बालों पर घी लगाना शुरू कर दें। घी लगाएं, मसाज करें। तौलिए से बालों को 15 मिनट के लिए लपेट लें। बाद में गुनगुने पानी से बालों को धो लें।

सिर की त्वचा के संक्रमण को दूर करें:
अगर आपकी सिर की त्वचा में किसी प्रकार का संक्रमण है तो घी को लगाएं। इससे सोरायसिस जैसी बीमारी में भी लाभ मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
