Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लकड़ी कि कंघी का इस्तेमाल और उसके लाभ
लकड़ी कि कंघियों का अस्तित्व कई सदियों से है। उन दिनों स्त्रियाँ लकड़ी की लुभावनी एवं प्राकृतिक कंघियों का प्रयोग किया करती थी और, यकीन मानिए, उनकी बालों की समस्याएं उतनी नहीं थी जितनी आज-कल हैं।
बालों की ग्रोथ और शाइन के लिये लगाइये ये चीज़ें...
लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल आपकी बाल-झड़ने कि समस्या से लेकर रूसी से छुटकारा पाने तक में सहायक है। ऐसा माना जाता है कि यह साधारण-सी लकड़ी की कंघियाँ सिर में रक्त-संचार को सुधार कर सिर-दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं।
गंजे हो रहे हैं तो सिर पर लगाएं ये हेयर मास्क
इसीलिए, इन सब लाभों को ध्यान में रखकर, आप भी मनभावन दिखने वाली प्लास्टिक कि कंघी को ना कह दें और अपनी लटें संवारने के लिए एक छोटी-सी लकड़ी की कंघी का चुनाव करें । आइये इस बदलाव की वज़ह पर एक नज़र डालते हैं ।

सिर के लिए लाभकारी
लकड़ी की कंघी सिर के लिए लाभकारी है क्योंकि बालों को कंघी करते हुए उत्पन्न हुई ऊष्मा सिर में रक्त-संचार को सुधारने में सहायक होती है ।

बालों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाती
लकड़ी की कंघी आपके बालों के लिए अति-उत्तम है । यह बालों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाती । विशेषज्ञों का कहना है कि गीले-बाल कंघी करने के लिए भी लकड़ी कि कंघी सर्वोत्तम है क्योंकि यह बालों को सहजता से टूटने नहीं देती है ।

रूसी का निवारण
अगर आपकी रूसी का कारण खोपड़ी का रूखापन है तो चिंता मत करिए लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करने से आपकी खोपड़ी में तेल-निर्माण की प्रक्रिया सामान्य हो जायेगी और रूसी को मिटा देगी ।

घने-बाल
लकड़ी की कंघी आपके बालों को घना करती है । यह विद्युत्-कुचालक है और किसी प्रकार का कोई भी विद्युतीय-ऋण उत्पन्न ना कर पाने के कारण आपके बालों का घनत्व बढ़ाती है।

बाल-कंडीशनर
अगर आपकी बाल लम्बे हैं तो लकड़ी की कंघी आपके लिए ही है । यह तेल को बालों की पूरी लम्बाई पर समान रूप से वितरित करती है, जोकि आपकी ज़ुल्फों के लिए एक प्राकृतिक-कंडीशनर का कार्य करता है । इसके फलस्वरूप बाल चमकीले दिखते हैं ।

संवेदनशील खोपड़ी के लिए सर्वोत्तम
यह कंघियाँ प्लास्टिक एवं धातु से बनी कंघियों की तुलना में नर्म होती है और संवेदनशील खोपड़ी को रगड़ और खरोंच के नुक्सान से बचाने में अत्यंत उपयोगी हैं ।



Click it and Unblock the Notifications
