Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों को स्ट्रेटनर से सीधा करना का सही तरीका
सीधे बाल हमेशा ही अच्छे दिखते हैं। यहाँ बताया गया है कि आप किस प्रकार सही तरीके से बालों को सीधा कर सकते हैं।
आजकल सीधे बालों का फैशन पुन: आ गया है। क्या आप सोचती हैं कि सीधे बालों का फैशन बहुत पुराना हो गया है? नहीं, ऐसा नहीं है। अत: आपको जानना चाहिए कि आप किस प्रकार बालों को सही तरीके से सीधा बना सकती हैं।
क्योंकि सीधे बालों का फैशन पुन: आ गया है अत: सही तरीका जानना बहुत आवश्यक है क्योंकि गलत तरीके से आपके बालों को नुकसान हो सकता है। निश्चय ही हम आपको यह सलाह नहीं देंगे कि आप रोज़ अपने बालों को सीधा करें। परन्तु क्या आप जानते हैं कि यदि आप इसे सही तरीके से करेंगी तो आपको रोज़ बालों को सीधा करने की ज़रूरत नहीं होगी और एक बार सीधा करने पर बाल कुछ दिनों तक सीधे ही रहेंगे।
तो बालों को रोज़ सीधा करने से अच्छा है कि सही तरीका अपनाया जाए, हैं न? यदि आप सेलिब्रिटीज के आजकल के फोटो देखेंगे तो पायेंगे कि आजकल बहुत से सेलिब्रिटीज इस स्टाइल को अपना रहे हैं। यदि आपके बाल सीधे ही हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है।
परन्तु यदि आपके बाल वेवी या कर्ली (घुंघराले) हैं तो इसमें कुछ समय लग सकता है। तो यहाँ बालों को सीधा करने का सही तरीका बताया गया है। इन सलाहों को माने और सही तरीके से अपने बालों को सीधा करें।

1. कंघी करें:
अपने बालों को कंघी करें ताकि इसमें कोई गठान न रह जाएँ। उलझे हुए बाल होने से बालों को सीधा करने से तकलीफ होती है और बालों को नुकसान भी होता है। बालों को सीधा करने की प्रक्रिया में यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है जिसे छोड़ना नहीं चाहिए।

2. हीट प्रोटेक्ट :
यदि आप अपने बालों को सीधा कर रही हैं तो हीट प्रोटेक्टिंग क्रीम या मिस्ट का उपयोग बहुत आवश्यक है। हीट स्टाइलिंग से आपके बालों को नुकसान होता है और इस तरह के स्प्रे या क्रीम आपके बालों और हीट टूल्स के बीच एक रोधक बना देते हैं।

3. ब्लो ड्राय:
बालों को प्रोटेक्ट करने के बाद ब्लो ड्राय से अपने बालों को सेट करें। ब्लो ड्राय करने के बाद आप अगले चरण की तरफ बढ़ सकते हैं।

4. बालों को बाँटें:
अब जब आपके बाल सेट हो चुके हैं तो बालो को छोटे छोटे भागों में बांटे और उनमें क्लिप लगायें। इन सेक्शन का आकार आपकी सहूलियत के अनुसार रखें।

5. सेक्शंस को सीधा करें:
अब एक सेक्शन को छोड़ें और एक समय में एक सेक्शन को सीधा करें। आपको प्रत्येक सेक्शन पर एक से अधिक बार भी स्ट्रेटनर चलाना पड़ सकता है जब तक यह ठीक तरह से स्ट्रेट न हो जाएँ। यदि आप पहली बार टूल का उपयोग कर रहे हैं तो इसका संभालकर उपयोग करें और जब बालों में कंघी करें या सेक्शन बनायें तब इसे दूर रखें।

6. सीरम:
सीरम का उपयोग करके बालों को सेट करें। इससे बाल अधिक समय तक स्ट्रेट बने रहेंगे और बालों में चमक भी आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
