Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
हिना लगे बालों की कैसे करें देखभाल
जिन लोगों को बालों को कलर करने का शौक होता है वह हिना पर अपना भरोसा रखते हैं। सिर में हिना लगाने से लंबे समय तक बालों का रंग बना रहता है और साथ ही यह प्राकृतिक भी हेाता है जिससे कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलता।
लेकिन हिना लगे बालों को काफी केयर करने की जरुरत होती है। आइये देखते हैं कुछ जरुरी टिप्स:

रूखेपन से कैसे पांए निजात
जो लोग बालों में हिना लगाते हैं उनके बाल काफी ड्राई हो जाते हैं जिसके लिये उन्हें अपने बालों को नमी प्रदान करने की आवश्यकता होगी। जब भी बालों में हिना लगाएं उसमें थोड़ा सा तेल मिला लें या फिर बालों को धोने के बाद अच्छी तरह से बादाम या कैस्टर के तेल से सिर की मालिश करें।

बलों की बनावट की देखभाल
हिना आपके बालों की बनावट पर भी प्रभाव डाल सकती है। अपने बालों के टेक्सचर को बनाए रखने के लिये हिना में आमला पावडर मिक्स कर के लगाएं।

सिर की खाल की देखभाल
हिना को सिर से साफ करने के लिये अच्छे शैंपू और कंडीशनर का प्रयोग करें। अगर बालों को अच्छे से नहीं धोया गया तो सिर में खुजली होने की संभावना रहती है। जो शैंपू कलर वाले बालों के लिये बने हों, उन्हीं को खरीदें।

कलर की केयर
अगर आपको बालों में हिना का कलर अच्छा नहीं लग रहा है तो आप को या तो अपने बालों को काटना पड़ेगा या फिर उन्हें जल्दी लंबा करना पड़ेगा। क्योकि हिना का रंग काफी पक्का होता है और जल्दी नहीं निकलता।



Click it and Unblock the Notifications
