Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बाल झड़ रहे हैं तो त्रिफला से अच्छा कुछ नहीं
Hair Care
oi-Staff
बालों का झड़ना, टूटना या फिर उसमें रूसी होना आज कल की सबसे आम समस्या बन चुकी है। बालों की समस्या दूर करने के लिये काफी लोग बाजार से मंहगे प्रॉडक्ट्स खरीदते हैं और हजारों रूपए डॉक्टर की फीस भरने में लगाते हैं।
अगर बालों की सभी समस्या से निजात पाना है तो अभी से ही उसमें त्रिफला लगाना शुरु कर दें। त्रिफला का चूर्ण तीन जड़ी - बूटियों के मिश्रण से बनता है - सूखा आमला, हरीतकी और विभीतकी। हमने पहले भी आपके साथ त्रिफला के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बात की थी, लेकिन आज हम आपको इसके सौंदर्य लाभों के बारे में बात करेंगे।
आज हम आपको बताएंगे कि त्रिफला लगाने से किस तरह से बाल झड़ने बंद हो जाते हैं और गंजापन दूर होता है। त्रिफला एक चमत्कारी आयुर्वेदिक दवा है इसलिये इसे तुरंत ही खरीद लें।

- इस विधि से करें त्रिफला का प्रयोग
- एक कप पानी में लगभग 4 चम्मच त्रिफला का पावडर मिला लें।
- फिर इसे किसी पैन में पांच मिनट के लिये उबाल लें। फिर इसे ठंडा होने दें और इस पैक को अपने बालों में लगाएं।
- इसे हल्के हल्के से अपने सिर पर मालिश करें और 2 घंटे के लिये सूखने दें।
- इसके बाद अपने सिर को अच्छी प्रकार से धोइये और त्रिफला के पैक को साफ कर लीजिये।
- उसके बाद बालों में शैंपू कर के कंडीशनर लगाइये।
- अच्छा रिजल्ट पाने के लिये ऐसा हफ्ते में 2 बार करें।
- त्रिफला से रूसी और खुजली भी गायब हो जाएगी। बालों का झड़ना और टूटना भी कम होगा। बालों की चमक बढे़गी और वह मुलायम भी बनेंगे क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है।
Comments
English summary
बाल झड़ रहे हैं तो त्रिफला से अच्छा कुछ नहीं
Story first published: Saturday, April 2, 2016, 10:29 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2016



Click it and Unblock the Notifications
