Latest Updates
-
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी
DIY इन जड़ी बूटियों से बालों को बनाएं चमकदार और मजबूत
इन नुस्खों का प्रयोग सप्ताह में केवल दो बार ही करना है। अब बाहर के केमिकलयुक्त उत्पादों से पीछा छुड़ाइए और प्राकृतिक नुस्खों को आज़माकर देखिए।
बालों की आम समस्याएं हैं बालों का टूटना या खराब होना लेकिन इनका सबसे असरदार और सस्ता उपाय है जड़ी-बूटियां। सदियों से बालों की देखभाल के लिए ये तरीका प्रभावशाली माना गया है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि जड़ी-बूटियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीसेप्टिक एजेंट्स और विटामिंस प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं जो बालों में एक नई जान डाल देते हैं। बालों को मज़बूती देने के साथ-साथ उन्हें पोषण देने का भी काम करती हैं ये जड़ी-बूटियां।
वास्तव में अगर बालों को मजबूती देने वाली किसी हर्ब के साथ कोई अन्य गुणकारी हर्ब को मिलाकर लगाया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही हर्ब्स के कॉम्बिनेशन के बारे में बताते हैं जो आपके बालों को सुंदर, घने, चमकदार और मजबूत बना सकते हैं।
बालों की सेहत को बेहतर करने के लिए आपको इन नुस्खों का प्रयोग सप्ताह में केवल दो बार ही करना है। अब बाहर के केमिकलयुक्त उत्पादों से पीछा छुड़ाइए और प्राकृतिक नुस्खों को आज़माकर देखिए।
नोट : हर्ब्स से बने इन शैंपू को इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्कैल्प पर एक पैच टेस्ट करना न भूलें।

कैमोमाइल टी और बादाम के तेल से बना हर्बल हेयर रिंस
बालों को पोषण पहुंचाने वाले यौगिक कैमोमाइल टी और बादाम के तेल में मौजूद होते हैं। ये हेयर रिंस आपके बालों को मजबूत कर उसकी चमक बढ़ाता है।
कैसे बनाएं :
कैमोमाइल टी को उबालें और उसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। अब इसमें 4 से 5 बूंदें बादाम तेल की डालें। आप नियमित बाल धोने के लिए जिन हेयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं उनका प्रयोग करने बाद इस रिंस को अपने बालों में लगाएं।

लैवेंडर ऑयल और तुलसी की पत्तियों से बना हर्बल रिंस
लैवेंडर ऑयल और तुलसी की पत्तियों में विटामिंस और एंटीसेप्टिक एजेंट होते हैं जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है और साथ ही बालों को मजबूत और चमकदार भी बनाता है।
कैसे बनाएं -
उबलते हुए पानी में कुछ तुलसी की पत्तियां डालें। इस मिनट के लिए इसे उबालें और फिर गैस बंद कर कुछ समय के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें 5 से 6 बूंदें लैवेंडर ऑयल मिलाएं। इस रिंस से आपके बाल डैमेज नहीं होते हैं।

ग्रीन टी और पुदीने की पत्तियों से बना हर्बल रिंस
ग्रीन टी और पुदीने की पत्तियों में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सींडेंट्स होते हैं तो बालों को झड़ने और टूटने से बचाते हैं। साथ ही इन दोनों हर्ब्स को एकसाथ लगाने से बालों की खोई प्राकृतिक चमक और सुंदरता भी वापिस आती है।
कैसे बनाएं :
उबली हुई ग्रीन टी में तीन-चार पुदीने की पत्तियां मसलकर डाल दें। अब इस मिश्रण को कुछ देर के लिए उबालें। कुछ समय के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दें। बाल धोने के बाद इस रिंस को लगाएं।

नैटल ऑयल और सेब के सिरके से बना हर्बल रिंस
सदियों से इन दोनों हर्ब्स का इस्तेमाल बालों को टूटने और झड़ने से बचाने के लिए किया जाता है। नैटल ऑयल और सेब के सिरके को मिलाकर बालों में लगाने का घरेलू नुस्खा काफी पुराना है।
कैसे बनाएं :
एक बर्तन लें और उसमें 6-7 बूंदें नैटल ऑयल की डालने के बाद एक चम्मच सेब का सिरका डालें। अब इस बर्तन को पानी से भर दें। अब चम्मच से इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद प्रयोग करें।

रोज़मैरी और थाईम से बना हर्बल रिंस
पुराने समस से ही बालों को मजबूती देने और बालों को सेहतमंद बनाने के लिए रोज़मैरी और थाईम का प्रयोग किया जाता है।
कैसे बनाएं :
एक बर्तन में पानी भरकर उसमें थाईम की जड़ के साथ कुछ रोज़मैरी के पत्ते डालकर उबालें। इसे दस मिनट तक उबलने दें और फिर थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। इस होममेड रिंस से आपके बाल खूबसूरत और मजबूत बनेंगें।

आंवला और हिबिस्कस से बना हर्बल रिंस
आंवला और हिबिस्कस, दोनों ही ऐसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियां हैं जो बालों को मजबूत बनाकर उन्हें पोषण प्रदान करती हैं। इस रिंस से बाल सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि जड़ों से भी मजबूत बनते हैं।
कैसे बनाएं :
एक बर्तन लें और उस बर्तन को आधा पानी से भर दें। अब इस पानी में एक चम्मच हिबिस्कस पाउडर और आंवला पाउडर मिलाएं। इस हर्बल मिश्रण को बाल धोने के बाद लगाएं।

ब्लैक टी और रसभरी से बना हर्बल रिंस
आप घर पर बड़ी आसानी से ये हर्बल रिंस बना सकते हैं। ब्लैलक टी और रसभरी से बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है और उनकी चमक बढ़ती है।
कैसे बनाएं :
कुछ रसभरी की पत्तियां लेकर उन्हेंम मसल लें। एक कप उबली हुई ताजी ब्लैक टी में ये रसभरी की पत्तियां मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद बालों में लगाएं। इस रिंस से आपके बाल चमकदार और मजबूत बनेंगें साथ ही उन्हें पोषण भी मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
