Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बी अलर्ट..!! अगर आप रोज़ जुड़ा बनाती हैं? तो हो सकती है गंजी

क्या आप घर पर काम करते हुए परेशान हो जाती है इसलिए बालों को दिन पर सख्त रबड़ बैंड पर बांधकर रखती हैं, ऑफिस में दिनभर काम करते हुए थककर आप बालों को जूड़ा बनकर रख देती है। आपकी ये आदतें आपके बालों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
जी हां एक रिसर्च में ये सामने आया है कि बालों को देर तक कसकर जूड़ा बनाए रखने के वजह से हेयरफॉल की समस्या में इजाफा हुआ है। इस वजह से लड़कियां जल्द ही हेयरफॉल की शिकार होती है। आइए जानते है इस बारे में -

ट्रैक्शन एलोपिशिया
इस स्थिति को ट्रैक्शन एलोपिशिया कहा जाता है और यह अक्सर बालों को खींचने के कारण होता है, जिससे जड़ों को नुकसान पहुंचाता है। जिमनास्ट, तैराक और बैले कलाकारों (ballerinas) को इस समस्या का काफी अनुभव हुआ है क्योंकि ज्यादातर समय उन्हें अपने बालों को बहुत कस कर बांधना पड़ता है। स्टडीज़ में भी यह भी संकेत दिया गया है कि सिख पुरुषों को भी ज्यादातर समय बालों को लगातार बांधने और पगड़ी पहनने के कारण ट्रैक्शन एलोपिशिया की समस्या होती है।

फॉलिकल को पहुंचता है नुकसान
ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, जब आप इलास्टिक की मदद से अपने बाल बांधते हैं, तो आपके बाल टूटने-फूटने लग सकते हैं। जब आप लगातार अपने बालों को बांधकर रखते हैं, तो तनाव से बालों के कूप या फॉलिकल को नुकसान पहुंचता है और आपके बाल अंततः गिर जाते हैं।

इन टिप्स से आप अपने बालों को टूटने से बचा सकते हैं
- टूटने से रोकने के लिए अपनी चोटी को बांधने के लिए ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल करें जिसमें किसी प्रकार की धातु का इस्तेमाल न किया गया हो। अपने बालों को बांधने के लिए स्कार्फ का उपयोग करना सबसे सुरक्षित तरीका हो सकता है।
- यदि आपको अपने बालों को बांधने के लिए किसी चीज़ का इस्तेमाल करना ही हो तो उसे बहुत टाइट न बांधें। इसकी बजाय आप अपने बालों को मोड़कर एक ढीला जूड़ा बना सकती हैं और उसे खुलने से बचाने के लिए एक क्लिप लगा सकती हैं।
- जब आपके बाल गीले हों तो उन्हें बांधने से बचें। गीले बालों में इलास्टिक बैंड लगाने से आपके बाल टूट सकते हैं।
- इलास्टिक से अपने बालों को सुरक्षित रखने के लिए थोड़ा हेयर सीरम लगा सकते हैं और उन्हें टूटने से रोकने के लिए आप एक ऊंची पोनीटेल बना सकती हैं।
- कोशिश करें कि आप अपने बालों को खुला रखती हैं, खासकर सोते समय, ताकि तकिया पर सिर घुमाते हुए आपके बालों का घर्षण न हो और वे टूटने से बच जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
