Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
OMG! तो इन 6 कारणों से हो रहे हैं आपके बाल पतले
अपने सुना होगा कि सुंदर बाल लड़कियों की खूबसूरती का गहना होते हैं। आज कल हॉस्टल में रहने वाली लड़कियां या फिर जॉब करने वाली महिलाओं के बाला पतले होने की समस्या काफी ज्यादा परेशान कर रही है।
बाल पतले होने पर महिलाएं परेशान हो जाती हैं और वह उसको ठीक करने के लिये बाजार से महंगे महंगे प्रोडक्ट्स खरीदती हैं। लेकिन बाल पतले क्यूं होते हैं, पहले इसका कारण जान लेना चाहिये और फिर उसका इलाज करना चाहिये।
यदि आप का खान-पान ठीक नहीं है तो पहले उसे ठीक करें क्योकि हमारे खाने में आयरन और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होनी चाहिये तभी हमारे बालों में मोटाई आएगी।
इसके अलावा अगर आप ऑफिस में काम करती हैं और बहुत ज्यादा टेंशन लेती हैं तो भी आपके बाल झड़ना शुरु हो जाएंगे और धीरे धीरे वे पतले होते चले जाएंगे। इसलिये छोटी मोटी बातों को दिल से नहीं लगाना चाहिये।
ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़कियों के बाल ही पतले होते हैं बहुत से पुरुष भी ऐसे हैं जिनके बाल पतले होना शुरु हो गए हैं। आइये जानते हैं बालों के पतले होने का आखिर क्या कारण है।

1. गीले बालों में कंघी करना
गीले बाल टूटते ज्यादा हैं जबकि अगर आप सूखे बालों में कंघी करेंगी तो वह उतने नहीं टूटेंगे। गीले बालों को कंघी करने की बजाए अपनी उंगलियों से सुलझाएं और बाद में उन्हें मुलायम तौलिये से पोंछे। फिर इनके सूखने का इंतजार करें और बाद में कंघी कर लें।
2. बालों में हीट का प्रयोग करना
अगर आप अपने बालों में किसी भी प्रकार का हीटिंग टूल जैसे स्ट्रेटनर, कर्लर यूज़ करती हैं तो, आपके बाल जरुर पतले हो जाएंगे। इनका यूज़ कम करने से आप खुद देंखेगी की आपके बाल पहले से हेल्दी जो रहे हैं।
3. बहुत ज्यादा तनाव लेना
तनाव लेना छोड़ दीजिये। अगर आप छोटी छोटी बातों को तूल देने लगेंगी तो आपका स्ट्रेस लेवल हाई हो जाएगा जिससे आपके बाल पतले हो जाएंगे। एक बार जब आपका टेंशन खतम हो जाएगा तो आपके बाल भी मोटे होने शुरु हो जाएंगे।
4. बालों को रगड़कर धोना
यदि आप शैंपू करते वक्त अपने बालों को रगड़-रगड़ कर धोती हैं तो ये आदत बिल्कुल छोड़ दीजिये। इससे बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं और बाद में बाल पतले होने शुरु हो जाते हैं। शैम्पू लगाने के बाद स्कैल्प की मसाज बिल्कुल हल्के हाथों से करें।
5. कहीं क्रैश डाइट तो नहीं कर रही हैं
क्या आप जानती हैं कि बालों को मजबूत बनाने में बैलेंस डाइट की कितनी ज्यादा भूमिका होती है? अगर आपके आहार में आयरन और प्रोटीन की कमी है तो आपके बाल जरुर पतले होंगे। इसलिये लड़कियों को अपनी डाइट को बैलेंस कर के लेना चाहिये। वेट लॉस क चक्कर में कभी भी क्रैश डाइट नहीं करनी चाहिये। इससे केवल आपके बाल और सेहत ही खराब होंगे।
6. बालों में काफी ज्यादा तेल लगाना
अगर आप बालों में हर वक्त तेल चुपड़े रहती हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि इससे स्कैल्प के पोर्स बंद हो जाते हैं और इनकी ग्रोथ रुक जाती है। बंद पोर्स में जमा ऑयल और गंदगी की वजह से बाल भी जड़ों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
