Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
इन कमाल के तरकीबों से आपके पतले बाल दिखेंगे 10 गुना अधिक घने
घने बाल बिना किसी स्टाइल के भी बहुत सुंदर दिखते हैं और आपकी सुन्दरता को भी बढ़ाते हैं। दूसरी ओर बेजान और पतले बाल आपके लुक को ख़राब कर सकते हैं। बदकिस्मती में हम में से ज्यादात्तर लोगों का के बाल ऐसे ही होते हैं।
आजकल बाल पतले होने की समस्या बहुत आम हो गयी है। ऐसे कई कारण हैं जो इस समस्या के लिए ज़िम्मेदार हैं। इनमें से कुछ कारण विटामिन की कमी, बालों की उचित देखभाल न करना, स्टाइलिंग के लिए हीट टूल्स का बहुत अधिक उपयोग करना, प्रदूषित हवा के संपर्क में आना आदि हैं। कारण कुछ भी हो, यह बालों से संबंधित एक समस्या है जिसका जल्दी ट्रीटमेंट किया जाना चाहिए। और सबसे अच्छा तरीका है कि इस समस्या के समाधान के लिए प्राकृतिक चीजों का ही उपयोग किया जाए। आज यहाँ हम आपको कुछ प्रभावी प्राकृतिक पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो बालों को घना बनाते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं। बालों की देखभाल के लिए उपयोग में लाये जाने वाले ये घटक हमारे आसपास ही मौजूद होते हैं और इनमें प्रोटीन्स और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके बालों को दस गुना घना और स्वस्थ बनाते हैं। बालों को घना बनाने के लिए बालों की दिनचर्या में इन पदार्थों को शामिल करें।
इन उपायों के बारे में पढ़ें।

1. एग व्हाइट (अंडे की सफेदी)
एग व्हाइट में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके बालों को घना बनाता है और बालों की वृद्धि में सहायक होता है।
अंडे की सफेदी लें और इसे पूरे सिर में लगायें। फिर सिर को शावर कैप से ढँक लें और इसे 40-45 मिनिट तक सिर पर लगा रहने दें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी और शैंपू से धो डालें।


2. अवोकेडो
अवोकेडो एक अन्य प्राकृतिक घटक है जो आपके बालों को घना बनाने में सहायक होता है। इसमें बालों को लाभ पहुंचाने वाले प्रोटीन्स होते हैं। अत: बालों की देखभाल में इस फल को अवश्य शामिल करना चाहिए।
एक पके हुए अवोकेडो को मसलें और इसमं एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे सिर की त्वचा और बालों में लगायें। एक घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार इस उपचार को अपनाने से अच्छे परिणाम देखने मिलते हैं।

3. कैस्टर ऑइल
बालों को घना बनाने के लिए कैस्टर ऑइल का उपयोग भी किया जा सकता है। आधा चम्मच कैस्टर ऑइल में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और इसे पूरे सिर पर लगायें। एक घंटे बाद बालों को शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें। स्वस्थ और घने बालों के लिए दो सप्ताह बाद इस उपचार को पुन: करे।

4. मेथी के दाने
मेथी में बालों की वृद्धि में सहायक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके बालों को घना बनाते हैं।
मुट्ठी भर मेथी के दानों को एक कटोरा पानी में भिगोकर रखें। 6-7 घंटे बाद इन दानों को पानी से निकालें और उन्हें पीस लें। इस पेस्ट को सिर की त्वचा में लगायें। इसे एक घंटे तक लगाकर रखें और बाद में गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इस उपचार को सप्ताह में 2-3 बार अपनाएँ ताकि आपके बाल दस गुना घने दिखें।

5. आंवले का रस
आंवले का रस बालों की वृद्धि में सहायक होने के साथ पतले बालों को घना बनाने में भी सहायक होता है।
अपने सिर की त्वचा और बालों को आंवले के ताज़े रस से धोएं। इसे आधे घंटे तक अपने बालों में लगा रहने दें और बाद में गुनगुने पानी और बालों को घना बनाने वाले शैंपू से बाल धो डालें। बालों को घना बनाने के लिए सप्ताह में एक बार इस उपचार को अपनाएँ। अरे

6. ग्रीन टी
बालों को घना बनाने के लिए इस उपचार का भी उपयोग किया जा सकता है। यह बालों के लिए बहुत असरकारक होता है और इसमें बालों को लाभ पहुंचाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
एक कप ताज़ी ग्रीन टी लें और उसे थोड़ी देर ठंडा होने दें। उसके बाद बालों को इससे धो डालें। इसे आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दें और बाद में गुनगुने पानी से बाल धो डालें।

7. ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल)
बालों के पतले होने की समस्या के उपचार के लिए जैतून का तेल सबसे उत्तम होता है। इस तेल में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट इस समस्या का समाधान करने में सहायक होते हैं।
अपने बालों की जड़ों में गर्म ऑलिव ऑइल से मसाज करें और रात भर इसे लगा रहने दें। अपेक्षित परिणाम पाने के लिए सप्ताह में 2-3 बार इस उपचार को अपनाएँ।

8. प्याज का रस
ऊपर बताये गए अन्य उपचारों के अलावा प्याज भी प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है जो आपके बालों को मोटा और चमकीला बनाता है।
सप्ताह में दो बार अपने बालों को प्याज के ताज़े रस से धोएं। इस पारंपरिक उपचार से बाल घने और चमकीले होते हैं।

9. एलो वेरा जैल
एलो वेरा एक औषधीय पौधा है जो बालों को काफी हद तक घना बनाता है। इस जैल के औषधीय गुण आपके बालों को घना बनाने में सहायता करते हैं।
इस जैल को सिर की त्वचा में लगायें और इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर बाद में गुनगुने पानी से बालों को धो डालें। पतले बालों की समस्या से निपटने के लिए इस उपचार को अपनाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
