Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या आप भी सुबह खूबसूरत बालों के साथ चाहती हैं जगना? तो ये हैं 5 हेयरहैक्स

क्या आप भी अपने बालों को चमकदार और बाउंसी बनाने के लिये रोज सुबह बालों की उलझी लटों को सुलझाने का संघर्ष करती हैं, तो आज हम आपकी इस समस्या को दूर करने के लिये कुछ हैक्स लेकर आए हैं। ताकि आप सुबह अपने बहुमूल्य समय को वेस्ट करने की बजाय, रात में ही कुछ समय अपने बालों को देकर और इन टिप्स को ट्राय करके बालों का बाउंसी और स्टाइलिश बना सकेंगी।
ये आसान, प्रभावी और बहुमूल्य तरीके हैं। इसके अलावा आप बिना प्रयास के खूबसूरत बालों के साथ जाग भी पाएंगी।

तो जानिए, रात को सोते वक्त बालों को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
रेशम के तकीये पर सोना
आप अपनी कॉटन के तकिए को बदलकर रात को रेशम के तकिये का इस्तेमाल करें। क्योंकि कॉटन तकिये से आपके बालों में रफनेस और छल्ले बन जाते हैं। वहीं रेशम के तकिए खुरदरे नहीं होते हैं। यह सिल्क की तरह आपके बालों को भी मुलायम और चमकदार रखते हैं। साथ ही रेशम के कपड़े स्किनफ्रेंडली होते हैं, जिससे त्वचा में इंफेक्शन नहीं होता है और झुर्रियां भी नहीं पड़ती है।
पतले बालों के लिये
यदि आप हर सुबह फ्लैट और कोमल बालों के साथ जागते हैं आपको लगता है कि आपके बाल लगातार पतले हो रहे हैं, तो आप अपने पतले बालों को घना बना सकते हैं? इसके लिये आप बालों में ड्रायर करने से पहले, उसमें थोड़ा वॉल्यूमिंग स्प्रे लगाएं और एक पॉनीटेल बांधें। अगर आप लूज़ बन बना रही हैं तो आप बॉबी पिन की मदद भी ले सकती हैं। और अगली सुबह के लिये सब शॉर्टेड हो जाएगा. बस आपको अपने बालों को उंगलियों से सुलझाना होगा और धीरे-धीरे कंघी करनी होगी। इसके बाद आपके बाल बाउंसी और घने हो जाएंगे।
हेयर मास्क लगाकर सोएं
आपके बालों को पोषण की आश्यकता होती है, और रात का वक्त हेयर मास्क लगाने के लिये सबसे बेहतर समय होता है। इस हेयरमास्क में कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपके घने बालों को पोषण देते हैं और स्कैल्प को भी नरिश करते हैं। चाहे आप मार्केट से या घर पर बना हेयरमास्क यूज कर सकते हैं, और मास्क लगाने के बाद आप शॉवर कैप से इसके ढक सकते हैं।
हेयर मास्क बनाने की विधि
आप दो चम्मच बादाम का दूध, दो चम्मच अंडे की जर्दी और 4चम्मच नारियल का तेल मिलाकर मास्क तैयार कर लें। इस मास्क को रातभर अपने बालों में लगाकर रखें और अगली सुबह शैंपू से धो लें। अगर आपको बेस्ट रिजल्ट चाहिए तो सप्ताह में दो बार हेयर मास्क जरूर लगाएं।
गीले बालों में न सोएं
अगर आप लेट नाइट शॉवर लेती हैं और तुरंत अपने बिस्तर पर गीले बालों के साथ लेट जाती हैं, तो अगली सुबह आपके बालों पर कहर बरप सकता है।
क्योंकि गीले बाल फ्रीज से भी अधिक अकड़ जाते हैं, जो बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, आपको अगली सुबह स्टाइलिंग बाल बनाने में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है, क्योंकि गीले बालों में सोने से उनमें फ्लैटनेस और क्रिंकल्स बन जाते हैं।
रात को बालों में ड्राय शैंपू करके सोएं
सुबह बालों में शैंपू करने के बजाय रात में ही ड्राय शैंपू लगाकर सोएं। आप रात में ड्राय शैंपू का स्प्रे कर लें और उन्हे रातभर के लिये छोड़ दें, ताकि आपके बालों को पर्याप्त पोषण मिल सके. और सुबह आपको बालों को वॉश करने की भी जरूरत नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
