Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
ब्लो ड्राई करते वक्त ना करें ये 7 गल्तियां नहीं तो सारे बाल होंगे खराब
ब्लो ड्रायर एक ऐसा आम सा स्टाइलिंग टूल है जो रेगुलर बेस पर यूज़ किया जाता है। इसको हर उम्र की महिलाएं चाहे वह उम्र वाली हों या फिर कम उम्र की लड़की, हर कोई यूज़ करना पसंद करता है। आज कल काम काजी लड़कियों के पास सुबह-सुबह इतना समय नहीं होता कि वे नहा कर अपने बालों को खुला छोड़ कर सुखा सके। ऐसे में उन्हें लगता है कि ब्लो ड्राय करने से उनके बाल जल्दी सूख जाएंगे और इससे उनका कीमती समय भी बच जाएगा। ब्लो ड्रायर यूज़ करने से बाल स्मूथ भी हो जाते हैं और मैनेज भी।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि बालों को ब्लो ड्राई करने से पहले आपके बाल 80% तक सूख जाने चाहिये। नहीं तो आपके बाल जल सकते हैं और हेयर लॉस की समस्या पैदा हो सकती है। इसी तरह से ऐसी कई सारी गल्तियां हैं जो हम जैसी लड़कियां बालों को ब्लो ड्राई करते वक्त अक्सर ही करती हैं। आइये जानते उन गल्तियों के बारे में जो ब्लो ड्राई करते वक्त नहीं करनी चाहिये नहीं तो बालों पर बुरा असर पड़ सकता है।

1. गीले बालों में ब्लो ड्रायर ना यूज़ करें
हेयर एक्सपर्ट के मुताबिक बहुत ज्यादा गीले बालों में ब्लो ड्रायर का यूज़ सही नहीं होता। बालों को ब्लो ड्राई करने से पहले आपके बाल 80% तक सूख जाने चाहिये। नहीं तो आपके बाल जल सकते हैं और हेयर लॉस की समस्या पैदा हो सकती है।

2. हीट प्रोटेक्शन का यूज़ ना करना
दुनिया भर में कई ऐसी महिलाएं हैं जो ब्लो ड्रायर से पहले हीट प्रोटेक्शन का यूज़ नहीं करती। अगर आप ब्लो ड्रायर के पहले हीट प्रोटेशन का यूज़ नहीं करेंगी तो आपके बालों के लॉक के साथ साथ आपकी स्कैल्प को भी नुकसान पहुंच सकता हे। आपके बालों को जो भी हेयर प्रोटेक्शन प्रोडक्ट सूट करता है आप वही खरीद लें।

3. गलत डायरेक्शन में ब्लो ड्रायर करना
गलत डायरेक्शन में ब्लो ड्रायर करने से बाल बहुत ज्यादा फिज़ी और रूखे हो जाते हैं। बालों को स्मूथ बनाने के लिये बालों में ब्लो ड्रायर को हमेशा नीचे की ओर ही करना चाहिये। जब भी बालों की जड़ों को ब्लो ड्राय करें, तब उस दिशा में ही करें जहां से आपकी मांग निकली हो या जिस ओर आप मांग को झाड़ती हों।

4. गलत तापमान का यूज़ करना
हर ब्लो ड्रायर में 3 अलग-अलग तापमान की सेटिंग्स होती हे, मतलब कूल , लो और हाई। पतले बालों वाली महिलाओं को लो सेटिंग वाला ऑपशन यूज़ करना चाहिये। दूसरी तरफ, मोटे बालों वाले लोंगो को उच्च तापमान की सेटिंग का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि ऐसा नहीं करने से उच्च गर्मी के कारण से बालों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

5. बालों को अलग-अलग सेक्शन में ना बांटने की गलती
कई लड़कियां अपने बालों को सुखाने के लिये उन्हें अलग अलग हिस्सों में ना बांट कर एक साथ उड़ाती हैं। ऐसा ना करने से आपके बाल उलझ सकते हैं और बाद में उन्हें मैनेज करना मुश्किल हो सकता है। अपने बालों को सुखाने से पहले इन्हें अलग अलग सेक्शन में भाग दें और फिर सुखाएं जिससे ये स्मूद दिखें।

6. आप ब्रश का प्रयोग नहीं करते
यह अच्छा माना जाता है कि आप ब्लो ड्रायर करते समय साथ में कंघी का भी यूज़ करें। इससे आप के बाल उलझेगें नहीं और टूटने से भी बचे रहेंगे।

7. ब्लो ड्रायर के बाद हेयर सीरम ना लगाना
ब्लो ड्रायर लगाने के बाद हेयर सीरम ना लगाने से बाल और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। यह गलती तो आप भूल कर भी ना करें तो अच्छा होगा। ऐसा ना करने से बाल रूखे रूखे से दिखते हैं। इसे जड़ में नहीं लगाया जाता नहीं तो बाल ऑयली हो जाते हैं। रूखे और कडे़ बालों के लिये हेयर सीरम लगाएं। इससे बाल घने और संभालने में आसान हो जाते हैं। अगर बाल उलझते हैं तो वह भी सही हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
