Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अंडे के तेल से पाएं चमकदार और सिल्की बाल, जाने इसकी रेसिपी

हर कोई लम्बे, घने और सुंदर बालों की चाह रखता है, लेकिन बिना देखरेख के सुंदर बालों की कल्पना अधूरी ही है। कई लोग अपने बालों की वजह से डिस्टर्ब रहते है, जिसकी वजह से वो कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन बालों का इलाज नेचुरल चीजों में ही छिपा होता है। नेचुरल खान-पान और ऑयल के जरिए आप बालों से जुड़ी हर समस्या का हल ढूंढ सकते हैं।
नारियल तेल, बादाम तेल और जैतून तेल जैसे ऑइल तो एक नहीं बल्कि कई तरह से बालों के लिए फायदेमंद है। नेचुरल ऑइल की इस लिस्ट में अब जुड़ गया है एक और ऑइल और उसका नाम है एग ऑइल जो आपके लंबे, काले और घने बाल पाने के सपने को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। आखिर क्या है एग ऑइल और इसके फायदे क्या-क्या हैं।

क्या होता है अंडे का तेल
एग ऑइल को एग योक ऑइल भी कहते हैं जिसे एग योक यानी अंडे के पीले वाले हिस्से से हासिल किया जाता है। अंडे की जर्दी या पीले हिस्से वाली जगह से ट्राइग्लिसराइड्स, कॉलेस्ट्रॉल और फॉसफॉलिपिड्स से भरपूर होता है। कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि कॉलेस्ट्रॉल हमारी स्किन के साथ ही बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है।

बालों को मिलता है कॉलेस्ट्रॉल
कॉलेस्ट्रॉल हमारे बालों के स्कैल्प में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है। ये बालों के लिए अच्छा भी होता है। साथ ही एग ऑइल ओमेगा 3 और ओमेगा 6 से भी भरपूर होता है जो सेल्स के नॉर्मल ग्रोथ में मदद करता है। एग ऑयल में बालों के लिए कई तरह के फायदे छिपे होते है। जो कि अंडे की जर्दी यानी एग ऑयल से पाया जाता है। एग ऑयल में ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें ल्यूटेन और जियाजेन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हें। जो बालों को हेल्दी बनाए रखते हैं।

एग ऑयल लगाने के फायदे
अंडे के तेल में फैटी एसिड पाएं जाते है जो सिर की त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और कोशिकाओं का विकास करता है। ये फैटी एसिड बालों को कई तरह से लाभ पहुंचाता है, जैसे:
- बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है
- जलन के खिलाफ लड़ता है
- लॉस से बचाव
- हेयर फॉलिकल्स को फिर पुनर्निमाण करता है।
- एंटीऑक्सीडेंट का स्त्रोत
- अंडे के तेल में पाएं जाने वाले ल्यूटेन और जियाजेन्थिन नामक
-एंटीऑक्सीडेंट्स बालों के डैमेज को रिपेयर करता है और इसी के साथ चेहरे के लचीलेपन को बरकरार रखने के साथ स्किन को हाइड्रेड करता है।

बालों को लिए कंडीशनर
अंडे के ऑयल में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 के साथ ही फैटी ऐसिड का बेहतरीन स्त्रोत है, साथ ही इसमें ईएफए होता है जो हेयर केयर के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। एग ऑइल का एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाएं जाते हैं। जो कि स्कैल्प की कंडीशन को सुधारकर डैंड्रफ और बाल गिरने की समस्या को दूर करता है। साथ ही ड्राई बालों को मॉइश्चराइज करने के लिए भी एग ऑइल को बेस्ट माना जाता है

लगाएं ये हेयरपैक
अगर आप बालों में अच्छे और बेस्ट रिजल्ट देखना चाहते है आप इसे हेयरपैक की तरह भी लगा सकते है। इसके लिए एग ऑयल में दो टेबलस्पून ऑलिव ऑयल के साथ एक टेबल स्पून शहद मिला दे। अब इस हेयर पैक को मिलाकर बालों में अच्छे से लगाएं। 45 मिनट बाद बाल धो लें। अब आपको कुछ दिन ये तेल लगाने से फायदा मिलेगा।

कैसे बनाएं अंडे का तेल
सबसे पहले 6 अंडे लीजिए और इसे 15 से 20 मिनट के लिए गर्म कर लें। अब इन्हें ठंडा करके इसके छिलके उतारें। अब इसे बराबर दो हिस्सों में बांट लें। एक चम्मच से यॉक और व्हाइट हिस्से को अलग कर दें। अब एक पैन में सभी पीले हिस्से को डालकर इन्हें मैश कर दें। अब इस पैन को स्टॉप पर पकने के लिए छोड़ दे, तब तक इसे पकने दे जब तक कि इनका हिस्सा एकदम गहरा नहीं हो जाता है और इसमें गंध न निकलने लगे। अब इसे तब तक पकाते रहें, जब तक इसमें से इसमें से सारा प्रोटीन तेल की रुप मेंबाहर न निकल जाएं। जब तेल निकल जाएं तो स्टोव को बंद करें। पैन को ठंडा होने दें। अब तेल तो बाहर आ चुका है लेकिन आपको इस तेल को फिल्टर करके एक कंटेनर में डालने की जरुरत है।

ध्यान रखें ये बात
एग ऑयल लगाते हुए कुछ बातों का खास ध्यान रखें कि इस तेल को ज्यादा व्यर्थ न करें। सूती कपड़ों का इस्तेमाल करने से बचें। आप चाहे तो इस अंडे के तेल को फिर से इस्तेमाल करने के लिए कुछ समय के लिए सुरक्षित रख सकते है,आप इसे अगले 3 साल तक फ्रिज में रखकर सुरक्षित रख सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
