Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जब लगाएंगी ये 7 फ्रूट हेयर पैक बाल बनेंगे घने और सुंदर
बाल हर लड़की का गहना होते हैं। जिन लड़कियों के बाल लंबे और घने होते हैं, उनकी सुंदरता में चार - चांद लग जाते हैं। लेकिन हर किसी के बाल प्राकृतिक रूप से सुंदर हों, ये जरुरी नहीं है। बालों का घना होना खान पान और लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बाल बिना सैलून जाए ही लंबे, घने और सुंदर हो जाएं तो नीचे दिये गए हेयर पैक्स जरुर लगाएं। 15 मिनट के लिये बालों में लगाएं ये हेयर पैक, फिर देंखे कमाल

1. केले का हेयर पैक
- 1 पका केला
- 1 चम्मच शहद
- 2 चम्मच नारियल तेल
कैसे करें प्रयोग -
पके हुए केले को हाथों से मसल लें और उसमें बाकी की दोंनो सामग्रियां मिला लें। फिर इसे पूरे सिर पर लगाएं और बालों की छोर तक पहुंचाएं। इसे 1 घंटे के लिये छोड़ दें। इस मास्क को हफ्ते में एक बार लगाएं और रिजल्ट देखें।

2. कीवि हेयर पैक
सामग्री-
- 1 कीवि
- 1 चम्मच आंवले का तेल
कैसे करें प्रयोग -
कीवि को छील लें और फोर्क से मैश कर लें। इस पेस्ट में आंवला मिलाएं और बालों में अच्छी हर से लगा लें। इसे 30 मिनट तक बालों में रहने दें। बाद में सिर को गुनगुने पानी और शैंपू से धो लें। इस पैक को महीने में 2 बार लगाएं,जिससे बाल चमकदार और मजबूत बन जाएं। बाल झड़ रहे हैं तो त्रिफला से अच्छा कुछ नहीं

3. एवाकाडो हेयर पैक
सामग्री-
- 1 पका एवाकाडो
- 1 अंडे का सफे भाग
- 4 बूंद लेवेंडर का तेल
कैसे करें प्रयोग -
पके हुए एवाकाडो को मैश कर लें और फिर उसमें अंडे का सफेद भाग मिला दें। इसे सिर पर लगाएं और बालों को शावर कैप से कवर कर लें। फिर 1 घंटे के बाद हल्के शैंपू से बालों को धोएं। इस पैक को महीने में 3-4 बार सिर पर लगाएं।

4. पपीता हेयर पैक
सामग्री-
- 2 चम्मच पपीते का गूदा
- 1 चम्मच ऑलिव ऑइल
बनाने की विधि -
इस सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर लें और फिर सिर पर लगा लें। इसे सिर पर 30 मिनट के लिये रखें और फिर किसी हल्के शैंपू से धो लें। ऐसा आपको महीने मे 3-4 बार करना है। इससे आपको जल्द ही रिजल्ट दिखेगा।

5. स्ट्रॉबेरी हेयर मास्क
सामग्री-
- 2-3 पकी स्ट्रॉबेरीज़
- 2 चम्मच दही
- 3-4 बूंद रोज इसेन्शियल ऑइल
कैसे प्रयोग करें
सभी सामग्रियों को एक कटोरे में डाल कर मैश कर लें। जब यह पेस्ट बन जाए तब इसे सिर पर लगा कर 1 घंटे के लिये छोड़ दें। बाद में इसे शैंपू से धो लें। ऐसा आपको हर महीने करना है। इस पैक से आपको बढियां रिजल्ट मिलेगा।

6. एप्पल हेयर पैक
सामग्री-
- 3-4 सेब की पतली स्लाइस
- 1 चम्मच बादाम तेल
- 1 चम्मच मेथी दाना पावडर
कैसे करे प्रयोग-
एक कटोरे में सारी सामग्रियों को डाल कर चम्मच से पेस्ट बना लें। पेस्ट को पूरे सिर पर लगा लें और 1 घंटे के लिये छोड़ दें। इसके बाद पैक को शैंपू से धो लें। इस पैक को महीने में 3 बार जरुर यूज़ करें।

7. अमरूद का हेयर पैक
सामग्री-
- 3-4 अमरूद की पतली स्लास
- 3 चम्मच एलो वेरा जेल
कैसे करें प्रयोग -
एक फार्क से अमरूद को मैश कर लें और फिर उसमें एलो वेरा जेल मिला लें। इस पैक को सिर पर लगा कर 40-50 मिनट तक के लिये छोड़ दें। एक बार समय बीत जाए तब सिर को शैंपू और पानी से धो लीजिये। इस पैक को महीने में 2 बार जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
