Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
घुंघराले बालों को मैनेज करने के टिप्स

घुंघराले बाल, स्त्री की सुंदरता का प्रतीक होते हैं। लेकिन इन्हें संभालना थोड़ा मुश्किल होता है। घुंघराले बालों को धुलना और उन्हें कंघी करना सबसे कठिन होता है। ऐसे में बालों की केयर में कमी रह जाती है और वो झड़ने लग जाते हैं।
अगर आप घुंघराले बालों की केयर कर लेते हैं तो उनसे सुंदर कोई बाल नहीं लगते हैं।
घुंघराले बाल, बाउंसी और ज्यादा वॉल्यूम वाले लगते हैं और ये हर तरह के ड्रेसअप पर सुंदर लगते हैं। घुंघराले बालों की सबसे बड़ी समस्या उनका आपस में उलझ जाना और ड्राई होना होता है जिसके लिए मार्केट में कई हेयर प्रोडक्ट भी लांच हुए हैं। घुंघराले बालों की आम समस्याओं को आप इस आर्टिकल में बताए जाने वाले टिप्स की सहायता से ठीक कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको सही तरीके से इनको फॉलो करना होगा।

ये टिप्स बिल्कुल बेसिक हैं जिन्हें हर कोई ध्यान में रखकर घुंघराले बालों को उलझने और टूटने से बचा सकता है। इन टिप्स को ध्यान से पढिए:
1. शैम्पू -
घुंघराले बालों के लिए शैम्पू खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपको ऐसा शैम्पू लेना चाहिए जोकि ड्राई बालों के लिए होता है। इससे आपके बाल रूखे नहीं होंगे और उनमें चमक भी आएगी। कभी भी एंटी-डेंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल न करें। इससे बाल और ज्यादा ड्राई हो जाते हैं।
2. कंडीशनर -
शैम्पू करने के बाद बालों में कंडीशनर अवश्य करें। ऐसा करने से बालों में नमी आती है और वो सिल्की हो जाते हैं। साथ ही बालों का रूखापन भी चला जाता है। ध्यान रहें कि कंडीशनर किसी अच्छे ब्रांड का और ड्राई हेयर्स के लिए होना चाहिए।
3. लिव-इन-कंडीशनर -
बालों में कंडीशनर लगाने के बाद हल्का सूख जाने पर आप लिव-इन-कंडीशनर को लगाना न भूलें। सोते समय इसे लगाना सबसे ज्यादा लाभदायक होता है। इस कंडीशनर को बहुत गीले बालों में नहीं लगाना चाहिए। इसे लगाने से बाल ड्राई होने से बचते हैं।
4. कंघा करना -
बालों में लिव-इन-कंडीशनर लगाने के बाद उन्हें सुखा लें और फिर कंघा न भूलें। घुंघराले बालों को कंघी करने के लिए आपको मोटे ब्रश वाले कंघे का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बाल कम टूटते हैं और वो झड़ते भी नहीं है। इन टिप्स की मदद से आप अपने बालों को सुंदर बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
