Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
चुटकियों में बेकिंग सोडा से डैंड्रफ का करें सफाया

हम में से कई लोगों को डैंड्रफ की शिकायत रहती है। सूखे और फ्लेकी स्कैल्प से डैंड्रफ होता है। अगर शुरुआत में ही डैंड्रफ का ध्यान ना रखा जाए तो इसकी वजह से बालों का झड़ना, खुजली और स्कैल्प पर अन्य संक्रमण होने का खतरा रहता है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका समाधान भी है। डैंड्रफ का ईलाज बेकिंग सोडा से भी किया जा सकता है।
शैंपू और अन्य कई हेयर प्रॉडक्ट्स के साथ बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। बेकिंग सोडा के एंटीसेप्टिक गुणों के कारण ये डैंड्रफ से होने वाले कई फंगल इंफेक्शन से बचाए रखता है। साथ ही ये स्कैल्प के पीएच स्तर को भी संतुलित रखता है और स्कैल्प के नैचुरल मॉइश्चर को बनाए रखने में मदद करता है।

तो चलिए जानते हैं कि जिद्दी डैंड्रफ को हटाने के लिए कैसे बाकी चीजों के सज्ञथ बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नीबू और बेकिंग सोडा
सामग्री
- 2 चम्मच नीबू का रस
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
कैसे इस्तेमाल करें
- बेकिंग सोडा और नीबू के रस को एकसाथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इस मिश्रण से स्कैल्प की मालिश करें और कुछ मिनटों के लिए इसे छोड़ दें।
- कुछ मिनट बाद पानी से बालों को धो लें।
बेकिंग सोडा और एप्पल सिडर विनेगर
सामग्री
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2-3 चम्मच एप्पल सिडर विनेगर
कैसे इस्तेमाल करें
- दोनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसे स्कैल्प पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा और ऑलिव ऑयल
सामग्री
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 अंडे की जर्दी
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
कैसे इस्तेमाल करें
- तेल को हल्का सा गर्म करें और अंडे की जर्दी के साथ मिक्स कर दें।
- अब इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर दें, ध्यान रखें कि इसमें कोई गुठली नहीं पड़नी चाहिए।
- अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसे ठंडे पानी से धो लें।
- इसे सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करें।
बेकिंग सोडा और नारियल तेल
सामग्री
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच शहद
कैसे इस्तेमाल करें
- नारियल तेल में शहद और बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- पानी से सिर धो लें।
- इस मास्क को हफ्ते में दो बार लगाएं।
बेकिंग सोडा और टी ट्री ऑयल
सामग्री
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें
कैसे इस्तेमाल करें
- सबसे पहले इन सब चीज़ों को एकसाथ मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण से बालों और सिर की मालिश करें।
- इसे 15 मिनट तक रहने दें और बाद में पानी से धो लें।
- सप्ताह में एक बार ऐसा करें।
ये नुस्खे डैंड्रफ को खत्म करने और असर दिखाने में थोड़ा समय ले सकते हैं। इसलिए आपको जब तक इसका असर नज़र ना आने लगे तब तक इसका नियमित इस्तेमाल करते रहें।
इसके अलावा बेकिंग सोडा में अल्केलाइन यौगिक भी होते हैं जिससे बाल खराब दिख सकते हैं। हालांकि, कुछ वॉश के बाद बाल फिर से चमक जाएंगें इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
