Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
कहीं आप भी वेट ड्रैंडफ से परेशान तो नहीं हैं?, जानिए कैसे करें इनका इलाज
बालों में ड्रैंडफ एक तरह से बहुत बड़ी समस्या है। सिर की त्वचा पर मृत कोशिकाओं के जमा होने के कारण डैंड्रफ की समस्या होती है। यह समस्या बालों पर लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव की वजह से होता है। गलत कॉस्मेटिक और मौसम में बदलाव के कारण भी कभी-कभी बालों में डैंड्रफ हो जाते है। डैंड्रफ का ईलाज शुरु करने से पहले ये जानना भी जरुरी होता है कि आप किस तरह के डैंड्रफ से परेशान हैं। कहीं आप वेट डैंड्रफ से तो परेशान नहीं है? वेट डैंड्रफ भी डैंड्रफ का ही एक प्रकार है।
इसे ऑयली डैंड्रफ भा कहा जाता है। वेट डैंड्रफ होने पर सिर में बहुत ज्यादा पसीना आता है और ड्रैंडफ भी थोडी नम होती है। चाहे गर्मी हो या सर्दी हो ऑयली डैंड्रफ वाले व्यक्ति के सिर में हमेशा पसीना बालों की जडों पर रहता ही है। इन हालातों में सिर की त्वचा से भी तेल निकलता है।

आइए जानते हैं कि वेट डैंड्रफ क्या है और इससे कैसे छुटकारा पा सकते हैं।
वेट डैंड्रफ क्या है?
हमारे सिर की त्वचा या स्कैल्प बालों को सही नमी और पोषण देने के लिए सीबम या प्राकृतिक तेल का उत्पादन करती है। जब स्कैल्प में सीबम का जरुरत से ज्यादा उत्पादन होने लगता है तो वैट ड्रैंडफ की समस्या होने लगती है। अतिरिक्त तेल के कारण स्कैल्प ऑयली हो जाते है और इस कारण मृत कोशिकाएं स्कैल्प पर जमा होने लगती है जिससे डैंड्रफ होता है। यह डैंड्रफ बालों और स्कैल्प में चिपका रहता है। अगर धूल के कण ऑयली स्कैल्प पर जमा होने लगते हैं तो खुजली, हेयरफॉल या स्कैल्प इंफेक्शन हो सकता है।
आइए जानते है कि कैसे वेट ड्रैंडफ को बालों से हटाएं
अंडा
दो अंडे लेकर इन्हें एक कटोरी में डालकर फेंट लें। इसमें दो चम्मच पानी मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी स्कैल्प पर लगाएं और हल्के से मसाज करें। इसके सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से बाल धो लें।
सिरका
एक कंटेनर में दो से तीन चम्मच सिरका लेकर इसमें एक-दो बूंद नींबू के रस की मिला लें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर मसाज करें। 15 मिनट तक मसाज करने के बाद हल्के गर्म पानी से बाल धो लें।
छाछ
वेट डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए छाछ एक प्रभावी उपचार है। इसका इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जाता रहा है। सप्ताह में एक बार बालों को छाछ से धोएं।
नीम और नारियल का तेल
नीम और नारियल के तेल में एक चम्मच कपूर मिला लें अब इसे एक कांच के बर्तन में रखें और सोने से पहले अपने सिर पर लगाएं। कुछ ही दिनों में ड्रैंडफ की शिकायत दूर हो जाएगीं।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी पाउडर में सेब का सिरका मिला लें। इसके भीगने के बाद इसे शैंपू की तरह इस्तेमाल करें. सप्ताह में दो बार ये उपाय करना फायदेमंद रहेगा।
दही और नारियल पाउडर
दही में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ से निजात दिलाते हैं और कोकोनट पाउडर स्कैल्प को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। दही में कोकोनट पाउडर मिलाकर इसे स्कैल्प पर लगाएं और मसाज करें। 30 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
