Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कंघी करना है बालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, जानिए किन बातों का रखें ख्याल
लम्बे, काले और मुलायम बाल हर लड़की की चाह होती है। लम्बे और चमकदार बाल खूबसूरती की निशानी होती है। लोग बालों की देखभाल के लिए ऑयलिंग, मसाज, हेयरपैक, स्टीमिंग और स्पा का सहारा लेते हैं। लेकिन इन सबके बाद भी बालों को हेल्दी बनें रहने के लिए एक्सरसाइज की जरुरत होती है।
जी हां, जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए शरीर को एक्सरसाइज की जरुरत होती है, ठीक उसी तरह बालों को भी एक्सरसाइज की जरुरत होती है। ये एक्सरसाइज होती है बालों की कंघी से। जी हां, शैंपू की तरह कंघी भी बालों की सेहत सुधारती है, आइए जानते है कैसे?

कितनी बार करें कंघी
हेयर स्टाइलिस्ट सुझाव देते हैं कि एक दिन में तीन बार कंघी करना अच्छा होता है। पर हर बार बालों की कंघी बहुत अच्छी तरह की जानी चाहिए। किसी भी तरह का हेयर स्टाइल या नॉट बनाने की बजाए बालों में सीधे कंघी करना ज्यादा अच्छा होता है। इससे बालों में नई जान आती है और ग्रोथ में मदद मिलती है। अगर आप हर सही तरीके से कंघी करते हैं तो दो मुंहे बालों की समस्या भी कम होती है।

इस तरह करें बालों में कंघी
बालों को कंघी करने से पहले ये देख लें कि कहीं वो बहुत ज्यादा रूखे न हों। अगर बाल रूखे हैं तो उन्हें सीरम लगाकर मुलायम बनाएं। उसके बाद बालों में पड़ गई गांठों को धीरे-धीरे कंघी या उंगलियों की मदद से सुलझाने की कोशिश करें।
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल कम से कम बर्बाद हों तो बेहतर होगा कि उन्हें कंघी से सुलझाने के बदले पहले हाथों से सुलझा लें।
कंघी करने से पहले ये तय कर लें और सुनिश्चित कर लें कि आपने जो कंघी हाथ में पकड़ रखी है उसके दांत बराबर और ठीक दूरी पर हों। बालों को हमेशा टॉप टू बॉटम कंघी करना चाहिए। छोटे-छोटे स्ट्रोक लेना ज्यादा सही होगा।

रात को बाल धोती है तो
अगर आप रात में बाल धोना पसंद करती है तो रात में ही बालों को सुलझा कर अच्छी तरह कोई स्कार्फ लपेट कर सोएं, वरना बालों के डैमेज होने का खतरा बना रहता है।
तौलिए से बाल सुखाते वक्त इस बात का विशेष ख्याल रखें कि आपकी तौलिया पूरी तरह से सूखा हुआ हो। तौलिए को बालों पर रगड़ने से बेहतर है कि आप हल्के हाथों से बालों का पानी सुखाएं।

ज्यादा टाइट न बांधे बाल
कई लोग ऐसे होते हैं जो कंघी करने के बाद बालों को बहुत ही टाइट बांध देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। बालों को बहुत टाइट बांध देने से बालों के बीच में से टूट जाने का खतरा बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
