Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में चल रहा है रिवर्स हेयर वाशिंग का ट्रेंड, एक्सपर्ट्स ने भी मानें फायदे
बदलती जीवनशैली के कारण खुद पर ध्यान दे पाना बहुत मुश्किल हो गया है। इस लाइफस्टाइल की वजह से बालों से जुड़ी ढेरों समस्याएं पैदा हो रही हैं। बालों का झड़ना, ड्राई होना, डैंड्रफ, बालों का उलझना और दो मुंहे होना आदि आम परेशानियां हो गयी हैं। सभी स्वस्थ और खूबसूरत बाल चाहते हैं लेकिन हर बार पार्लर का चक्कर लगा पाना समय और बजट के लिहाज से फिट नहीं बैठ पाता है। मगर इस मौसम में भी कुछ ऐसा है जो बालों को फ्रेश और हेल्दी रखने के लिए ट्रेंड कर रहा है और वो है रिवर्स वाशिंग या प्री कंडीशनिंग।

दादी-नानी के नुस्खों से जुड़ा ट्रेंड
स्वस्थ रहने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है, ठीक उसी तरह बिना मेनहत के खूबसूरत और स्वस्थ बाल भी नहीं पाए जा सकते हैं। गर्मियों और सर्दियों में बालों की देखभाल का तरीका भी थोड़ा बदल जाता है। गर्मी के चिपचिपे मौसम में आप ट्राई कर सकते हैं रिवर्स वॉशिंग या प्री-कंडिशनिंग। आपको बता दें कि ये तरीका हमारी दादी नानी पहले से करती आ रही हैं। लेकिन शैम्पू से पहले बालों को अच्छे से चंपी करने के आईडिया को कभी भी गंभीरता से फॉलो नहीं किया। मगर इससे होने वाले फायदों को देखते हुए ये अब फिर ट्रेंड करने लगा है।

आखिर क्या है प्री कंडिशनिंग या रिवर्स वॉशिंग
प्री कंडिशनिंग के नाम से ही अंदाजा लग रहा होगा की इसका अर्थ है शैम्पू से पहले कंडिशनिंग करना। एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मियों में शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बेहतर है हेयर वाश के पहले ही कंडीशनिंग की जाए। ऐसा करने से बाल मुलायम, चमकदार बनते हैं और चिपचिपाहट नहीं रहती है।

ऐसे करें प्री कंडिशनिंग
रिवर्स वाशिंग या प्री कंडिशनिंग के लिए आप कोई भी तेल या कंडिशनर प्रयोग में ला सकती हैं। आप नहाने से पहले बालों में अच्छे से तेल या कंडिशनर लगा लें। आप ऐसा करते समय बालों को हल्का गीला भी कर सकती हैं। आप तेल या कंडीशनर को कम से कम 15 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। इसके बाद आप शैंपू कर लें। आप तेल या कंडिशनर स्कैल्प पर लगाने से बचें।
इस उपाय के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप महंगे कंडीशनर का ही इस्तेमाल करें। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल या दही का प्रयोग कर सकते हैं। आप रात भर इसे लगाने के बजाय शैम्पू करने से सिर्फ एक घंटा पहले लगाकर रख लें।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
डर्मेटॉलजिस्ट ये बताते हैं कि हमारी स्कैल्प बालों को सुरक्षित रखने के लिए सीबम रिलीज करती है। बालों पर सीधे शैंपू का इस्तेमाल करने से सीबम हट जाते हैं और इस वजह से स्कैल्प की नमी खत्म हो जाती है। स्कैल्प का पीएच लेवल सही रखने के लिहाज से पहले कंडिशनर का इस्तेमाल करना सही रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
