Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कंगना रनौत के चमकदार और घने बालों का राज है चूली का तेल, जानें फायदे
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के दौरान सभी लोग घर पर अपनी स्किन केयर कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक फोटो शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी मां से तेल मालिश करवाती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि कंगना चूली के तेल से बालों की मालिश करवा रही हैं। बता दें कि कंगना रनौत के घने बालों का राज चूली का तेल है। चलिए जानते हैं कि चूली का तेल कैसे बालों के लिए है फायदेमंद

चूली का तेल
कंगना रनौत के घने बालों का राज चूली का तेल हैं। बता दें कि चूली के तेल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी, विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्ही पोषक तत्व से बालों की जड़े मजबूत होती है। आप भी घने बालों के लिए कंगना रनौत की तरह चूली का तेल इस्तेमाल कर सकती है।

चूली के तेल का फायदा
चूली का तेल बालों में लगाने से बाल मुलायम और घने बनते हैं। चूली में तेल में पाए जाने वाली विटामिन की वजह से स्कैल्प मजबूत होती है जो बालों का झड़ना कम हो जाता है। चूली के तेल ना केवल बाल चमकदार होते है बल्कि दो मुंहे बाल, रूसी और बालों के टूटने जैसी समस्या खत्म हो सकती हैं। चूली के तेल से बालों का डैंड्रफ खत्म हो जाता है। जिन महिलाओं के बाल छोटे है और उन्हें लंबे बाल चाहिए तो आप चूली का तेल लगा सकती हैं। चूली के तेल से बाल लंबे होते है।

चूली का तेल कैसे बनता है
चूली जंगली खुबानी के बीजों से बनता है। जंगली खुबानी को वाइल्ड एप्रिकोट भी कहा जाता हैं। चूली का तेल हिमाचल प्रदेश के लोगों का द्वारा काफी यूज किया जाता है।

स्किन के लिए लाभदायक
चूली का तेल बालों के साथ साथ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। चूली के तेल से स्किन को मॉइश्चराइज किया जा सकता है। चूली का तेल लगानेसे चेहरे पर सूजन, चक्ते आदि समस्याएं कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
