Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
दीपिका पादुकोण के सिल्की और घने बालों का राज है नारियल तेल, जानें घरेलू नुस्खे
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं अक्सर इंटरनेट पर दीपिका का खूबसूरत लुक वायरल रहता हैं। दीपिका के फैंस उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनके सिल्की बालों को भी काफी पसंद करते हैं।

दीपिका पादुकोण को लंबे बाल काफी पसंद हैं। वह अपने बालों का देखभाल करने के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं दीपिका अपने बालों की केयर कैसें करती हैं।

होम मेड हेयर स्पा
दीपिका पादुकोण अपने बालों की केयर करने के लिए केमिकल का प्रयोग नहीं करती हैं। बल्कि घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। दीपिका पादुकोण अपने बालों में तेल लगाने के बाद गर्म पानी से भीगे तौलिए को सर पर बांध कर हेयर स्टीम लेती हैं। आपको भी दीपिका पादुकोण की तरह सिल्की बाल चाहिए तो आप भी दीपिका पादुकोण के इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नारियल का तेल
दीपिका पादुकोण अपने बालों का ख्याल रखने के लिए बालों में नारियल का तेल लगाती हैं। दीपिका का कहना है कि नारियल का तेल लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती है साथ ही बाल सिल्की बने रहते हैं। दीपिका को बालों में तेल लगाने का समय नहीं मिल पाता है लेकिन वह हफ्ते में दो बार नारियल तेल से सर की माशिल करती हैं।

कंडीशनर और शैंपू
बालों की देखभाल करने के लिए दीपिका पादुकोण शैंपू से बालों को ज्यादा नहीं धोती है। दीपिका का कहना है कि रोज रोज सर धोने से बाल कमजोर होते हैं। इसलिए हफ्ते में 2 या फिर 3 दिन ही सर धोना चाहिए। ज्यादा केमिकल वाले शैंपू और कंडीशनर का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

हेल्दी डाइट
दीपिका का कहना है कि सिल्की बालों के लिए अच्छी डाइट का होना बहुत जरुरी होता हैं इसलिए वह हेल्दी डाइट लेती है ताकि बालों को पोषण मिल सके। हेल्दी डाइट में वह बादाम, हरी सब्जियां खाती हैं। दीपिका अपने फैंस को भी हेल्दी डाइट खाने की सलाह देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
