Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अब बेझिझक करें हेयर स्ट्रेटनिंग, लेकिन इसके बाद बालों की देखभाल के लिए क्या करें और क्या नहीं
लड़कियां अपनी स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए इन दिनों काफी हेयर ट्रीटमेंट लेती हैं। वहीं कुछ लड़कियां हेयर स्ट्रेटनिंग करती हैं। हेयर स्ट्रेटनिंग भी कई प्रकार की होती है। स्ट्रेटनिंग रॉड से बालों को सीधा करना, या फिर पार्लर से परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग करवाना।

इन दिनों महिलाओं के बीच हेयर स्ट्रेटनिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। महिलाएं बालों को सीधा करवाने के लिए रीबॉन्डिंग, स्मूदनिंग जैसे हेयर ट्रीटमेंट ले रही हैं। कुछ महिलाएं घर पर ही स्ट्रेटनिंग रॉड से हेयर स्ट्रेट करती हैं। बालों को सीधा करके महिलाएं स्टाइलिश तो लगती है लेकिन स्ट्रेटटिंग से बालों को काफी नुकसान होता है। स्ट्रेटनिंग करने से बाल रुखे और बेजान हो जाते है। चलिए जानते है कि हेयर स्ट्रेटनिंग के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

मॉइश्चराइजर
हेयर स्ट्रेटनिंग से बालों का नैचुरल ऑयल कम हो जाता है जिसकी वजह से बाल रुखे और बेजान लगते हैं। ऐसे में बालों का ध्यान रखने के लिए उन्हें मॉइश्चराइज करना बहुत जरुरी होता हैं। सिर धोने से पहले बालों में तेल जरुर लगाएं। नारियल तेल, बादाम तेल, आंवला तेल आप कि भी तेल से अपने बालों की मालिश करें। हफ्ते में 2 से 3 तीन बालों की तेल से मालिश करें। इससे आपके बालों में नमी आएंग और बाल पहले के मुकाबले सिल्की हो जाएंगे।

गर्म पानी से बनाएं दूरी
बालों की देखभाल करने के लिए सबसे जरुरी है को आप अपने बालों को गर्म पानी से ना धोएं। गर्म पानी से हेयर वॉश करने से बालों की नमी खत्म हो जाती हैं। इसलिए आप ठंडे पानी से ही हेयर वॉश करें। बारिश में गीले होने के बाद शैंपू से अपने बाल धोने चाहिए, क्योंकि बारिश के पानी में केमिकल हो सकते है।

शैंपू व कंडीशनर
हेयर वॉश करने के लिए आप अच्छा शैंपू का इस्तेमाल करें। शैंपू करने के बाद आप कंडीशनर जरुर लगाएं। कंडीशनर लगाने से बालों की नमी बनी रहती हैं। कंडीशनर बालों को मुलायम भी बनाता हैं। इसलिए हेयर वॉश करने के बाद कंडीशनर जरुर लगाएं।

हेयर सीरम
हेयर स्ट्रेट करने से पहले बालों में हेयर सीरम जरुर लागएं। हेयर सीरम लगाने के बाद हेयर स्ट्रेट करने से बालों को कम नुकसान होता हैं। जब भी आप हेयर स्ट्रेट करने का सोच रही हो तो बालों में पहले हेयर सीरम लागएं। ध्यान रखें कभी भी गीले बालों को स्ट्रेट नहीं करना चाहिए। इससे भी बालों काफी डैमेज होते है।

हेयर स्पा
बालों की देखभाल करने के लिए हेयर स्पा सबसे बेस्ट है। स्ट्रेटनिंग की हीट से बालों को काफी नुकसान होता है। ऐसे में हेयर स्पा की मदद से बालों को मुलायम बनाया जा सकता है। हेयर स्पा करवाने से बाल सिल्की और चमकदार हो जाते है।

घरेलू नुस्खे
हेयर स्ट्रेटनिंग से बालों की देखभाल करने के लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं। घर पर हेयर मास्क बनाकर अपने बालों की क्वालिटी को ठीक किया जा सकता है। अंडे का सफेद भाग, शहद, दही और एलोवेरा की मदद से बालों को मुलायम बना सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
