Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिल्की और शाइनी बालों के लिए घर पर करें स्टीम, जानें बालों को भाप देने का सही तरीका और फायदें
घने और सिल्की बाल हर लड़की की चाहत होती है। कुछ लड़कियों के बाल नेचुरल सिल्की और सीधे होते हैं। वहीं कुछ महिलाएं पार्लर हेयर स्प्रा और हेयर ट्रीटमेंट लेकर अपने बालों को सिल्की और सीधे करवा लेती हैं। लेकिन हर लड़की के पास पार्लर जाकर हेयर ट्रीटमेंट लेना मुमकिन नहीं होता है।

ऐसे में आप घर पर भी बालों को स्टीम देकर इन्हें सिल्की बना सकते हैं। स्टीम का इस्तेमाल जैसे चेहरे पर ग्लो आता है वैसे ही बालों में स्टीम लेने से बालों में चमक आती हैं। चलिए जानते घर पर बालों को स्टीम करने का स्टेप बाए स्टेप तरीका और फायदे।

हेयर स्टीम क्या है
हेयर स्टीम बालों को नमी देने का काम करते है। झड़ते बालों, डैंड्रफ की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप बालों को स्टीम कर सकते हैं। बालों को भाप देने से बाल हाइड्रेट होते है जिससे बालों में चमक देखने को मिलती है। इसके साथ साथ बाल मुलायम भी हो जाते हैं। बालों को भाप देने से नमी बालों की गहराई तक जाता है जिससे बाल घने और चमकदार हो जाते हैं।

घर पर बालों को स्टीम देने का तरीका
घर पर हेयर स्प्रा करने के लिए सबसे पहले बालों में तेल लगाकर बालों की अच्छे से मसाज करें। इसके बाद तौलिया लें। तौलिया को गर्म पानी कुछ देर भिगोकर रख दें।
- अब इस तौलिए को निकालकर निचोड़ लें। फिर इसे बालों में आधे घंटे के लिए लपेट लें। ऐसा करने से तेल जड़ों तक पहुंच जाएगा और स्कैल्प पर जमी गंदगी निकल जाएगी।
- तौलिया कवर करने के 30 मिनट बाद शैंपू कर लें। इससे आपके बाल नेचुरल सिल्की हो जाएंगे इसके साथ साथ बाल मजबूत भी होंगे। बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बाल रफ और ड्राई हो जाते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
बालों को स्टीम देते समय प्लास्टिक कैप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्टीम के दौरान बालों में प्लास्टिक कैप से बालों को कवर नहीं करना चाहिए। क्योंकि बालों को कवर करने से बाल हाइड्रेट नहीं हो पाते हैं। स्टीम देते समय पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। बहुत ज्यादा हीट लेने से बाल खराब हो सकते हैं। हफ्ते में एक बार ही बालों को स्टीम देना चाहिए। घर पर स्टीम करते समय हमेशा मोटे टॉवल का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे स्कैल्प पर तेज हीट न लगें।

बालों को स्टीम करने का फायदा
बालों को स्टीम करने से बालों की जड़े मजबूत होती है। स्टीम लेने से स्कैल्प के पोर्स ओपन होते है जिससे सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। बालों को स्टीम लेने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इससे बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलती है। ड्राई बालों को हाइड्रेट करने के लिए स्टीम बहुत ही असरदार है। स्टीम लेने से स्कैल्प का कोलेजन बढ़ता जिससे बाल हेल्दी बने रहते हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा
अगर आप डैंड्रफ से परेशान है तो हफ्ते में एक बार बालों को स्टीम जरुर करें। बालों को भाप देने से स्कैल्प हाइड्रेट होती है जिससे बाल हेल्दी हो जाते है और रुसी की परेशानी खत्म हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
