Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में बालों में नई जान डालने के लिए इस्तेमाल करें गुलाब जल के ये DIY हेयर मास्क
मौसम के अनुसार बालों की देखभाल जरुरी होती है। बदलते मौसम के साथ बालों की देखभाल के तरीके में भी बदलाव आना चाहिए। बालों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल किया जाता है।

बेजान और रफ बालों में जान डालने के लिए आप घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर बालों को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। चलिए जानते हैं गुलाब जल से हेयर मास्क बनाने के तरीके।

नारियल तेल और गुलाब जल हेयर मास्क
3 चम्मच नारियल तेल लें, एक कप गुलाब जल और एक स्प्रे बोतल लें। नारियल तेल और गुलाब जल को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे एक स्प्रे बोतल में भर दें। अब आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। बालों को दो बराबर भागो में बांट लें। इसके बाद हेयर मास्क को बालों में स्प्रे करें। इसके बाद बालों को शॉवर कैप से ढकें और मास्क को बालों में मिक्स होने दें। 40 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इस मास्क का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ कम हो जाएगा।

गुलाब जल और ग्रीन टी हेयर मास्क
एक कप ग्रीन टी और दो चम्मच गुलाब जल लें। ग्रीन टी को पानी में डालकर उबाल लें। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसमें गुलाब जल मिला लें। हेयर वॉश करने के बाद बालों में ग्रीन टी और गुलाब जल लगाएं। हफ्ते में एक बार बालों में इस मिश्रण का इस्तेमाल करें इससे दोमुहें बालों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

गुलाब जल और एलोवेरा जेल का हेयर मास्क
एक कप गुलाब जल और दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। इन दोनों को अच्छे से मिला लें। इस फाइन पेस्ट को बालों में लगा लें। इस पेस्ट को लगाने से पहले बालों में तेल ना लगा हो। बालों को 2 पार्ट में विभाजित करें। इसके बाद बालों की अच्छे से मसाज करें। 30 मिनट शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
