Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
करवा चौथ पर डिफरेंट लुक के लिए कैरी करें ये ट्रेंडी हेयरस्टाइल
सुहागिनों के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही खास होता है। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के व्रत में सोलह श्रृंगार और हाथों में मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। करवा चौथ पर क्या पहनना है इसके लिए महिलाएं कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरु कर देती हैं।

महिलाएं करवा चौथ के लिए कपड़ से लेकर हेयरस्टाइल की तैयारियां कई दिनों पहले शुरु कर देती हैं । अगर आप साड़ी के सात इस साल कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो आप साड़ी के साथ जूडा बना सकती हैं। डिफरेंट टाइप जूड़ा और गजरा हेयरस्टाइल आपको करवा चौथ पर खूबसूरत लुक देगा।

डच ब्रेड बन हेयर स्टाइल
इस हेयर स्टाइल को फ्रेंड बेड की तरह ही बनाया जाता है बस इसमें एक छोटा सा फर्क होता है। बालों की लटों को ऊपर से नहीं बल्कि नीचें से क्रॉस किया जाता है। बालों के लास्ट तक एक चोटी बन जाती है उसमें रबर बैंड लगा लें। इसके बाद दोनों की चोटी को सिर के पीछे लपेट लें। इससे आपको अकदम डिफरेंट लुक मिलेगा।

सिंपल जूड़ा
अगर आपके करवा चौथ वाले दिन टाइम नहीं है तो आप सिंपल जूड़ा भी बना सकती हैं। सिंपल जूड़ा हमेशा से ही ट्रेंड में रहता है। सिंपल जूड़ा बनाने के लिए सबसे पहले बालों को बीच की मांग से दो पाटीशन में कर लें। बालों को हल्का सा मोड़कर कान के पीछे टक कर लें इसके बाद पीछे से बालों की पोनीटोल बनाएं। छोटे फिंगर से रोल्स बनाकर पिनअप कर लें। आप सिंपल जूड़ा में साइड में गुलाब के फूल या फिर हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं।

गजरा स्टाइल जूड़ा
अगर आप इस करवा चौथ सिल्क साड़ी पहनने का सोच रही है तो आप उसके साथ गजरा वाला जूड़ा बना सकती हैं। गजरा वाला जूड़ा बहुत ही सुंदर लगता है। गजरा वाला जूड़ा अलग से ही दिखता है। इस करवा चौथ आप भी डिफरेंट लुक के लिए गजरा लगाएं।

करवा चौथ पर बनाएं मेसी बन
मेसी बन हेयर स्टाइल साड़ी लेकर हर तरह के आउटफिट पर अच्छा लगता है। शॉर्ट हेयर से लॉन्ग हेयर वाले मेसी हेयरस्टाइल बना सकते हैं। मेसी बन बनाने के लिए ड्राई शैंपू का यूज इससे बालों में थोड़ा वॉल्यूम आ जाए और जूड़ा मोटा दिखाई दें। मेसी बन बनाने के लिए एक किनारे से मांग निकलें, इसके बाद बालों की चोटी बनाएं इस चोटी को जूड़ा बनाएं। रफ जूड़ा बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
