Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
लॉकडाउन में सफेद बालों को छिपाने के लिए कॉफी का करें इस्तेमाल
सफेद बाल होना आज एक आम समस्या बन गया है। पहले सफेद बाल एक उम्र के बाद होते थे लेकिन अब बिजी लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कम उम्र में लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं। कुछ लोग अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए डाई और हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। डाई और हेयर कलर में केमिकल होता है जिससे बालों को काफी नुकसान होता है। वहीं लॉकडाउन के दौरान आप अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए घरेलू तरीके का इस्तेमाल कर सकते है। सफेद बाल को छिपाने के लिए आप चुकंदर, कॉफी और मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये नेचुरल चीजें हेयर कलर से कहीं बेहतर है। क्योंकि घरेलू चीजों में हानिकारक केमिकल नहीं होते है। यह बालों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते है। चलिए जानते है बालों को कलर करने का घरेलू उपाय।

चुकंदर का रस
लॉकडाउन के दौरान बालों को कलर के करने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुकंदर का इस्तेमाल करने के लिए आप चुकंदर के रस में हेयर ऑयल मिला ले। इस मिश्रण को अपने बालों में लगा लें। कुछ घंटे तक बालों में ये मिश्रण लगा रहने दें। बाद में बाल धों ले। आपके बालों में लाल रंग देखने को मिलेगा।

कॉफी
कॉफी का इस्तेमाल बालों में डाई की तरह किया जा सकता है। सफेद बालों को छिपाने के लिए कॉफी काफी मददगार है। बालों में कॉफी लगाने के लिए सबसे पहले कॉफी में 1 कप लीव इन कंडीशनर मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगाएं। 1 से 2 घंटे बालों में कॉफी का मिश्रण लगा रहने दे। उसके बाद बाल धो लें।

मेहंदी
बालों में कलर करने के लिए मेहंदी सबसे कारगार है। बालों में मेहंदी लगाने के लिए मेहंदी में दही मिला कर या फिर चाय पत्ति का पानी मिला कर पेस्ट तैयार कर लों। इसे फिर अपने बालों में लगा लें। नेचुरल चीजे हेयर कलर के लिए बहुत जरुरी होता है।



Click it and Unblock the Notifications