Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हेयर टाइप से चुनें हेयर मास्क, पाएं शाइनी और बाउंसी बाल
स्किन केयर के लिए हम फेस मास्क या फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह बालों की केयर के लिए हमें हेयर मास्क की जरुरत होती हैं। जिस तरह हम स्किन के अनुसार मास्क का चयन करते हैं उसी तरह हमे बालों के अनुसार हेयर मास्क का चयन करना चाहिए।

हेयर मास्क का यूज करने से बालों की जड़े हाइड्रेट रहती हैं। साथ ही यह बालों को नमी देता है। जिससे बाल शाइनी और घने हो जाते हैं। बालों की देखभाल के लिए हेयर टाइप के अनुसार हेयर मास्क का यूज करना चाहिए। चलिए जानते है हेयर टाइप और हेयर मास्क के बारे में जिससे मदद से आप सही प्रोडक्ट का यूज कर सकती हैं।

ड्राई और डैमेज बाल
अगर आपके बाल ड्राई और डैमेज है तो उनमें नमी की कमी है। ऐसे में आपके लिए हाईड्रेटिंग हेयर मास्क परफेक्ट रहेगा। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा साथ ही ड्राइनेस दूर होगी। हेयर मास्क यूज करने से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। अपने बालों को प्रोषण देने के लिए आप कंडीशनर और ग्लिसरीन वाला मास्क यूज कर सकती हैं।

कर्ली हेयर
कर्ली हेयर नेचुरली ड्राई होते हैं। इसलिए कर्ली हेयर बालों के लिए हेयर मास्क काफी जरुरी हो जाता है। हफ्ते में एक बार हेयर मास्क जरुर लगाना चाहिए। इससे बालों में बाउंस और चमक देखने को मिलेगी।डैमेज रिपेयर रीकंस्ट्रक्शन हेयर मास्क का यूज कर सकती हैं।

पतले बाल
पतले बालों के लिए लाइट वेट हाइड्रेटिंग जोजोबा ऑयल परफेक्ट होगा। अगर आपके पतले बाल ज्यादा ड्राई है तो आप हेयर कंडीशनर मास्क का यूज कर सकते हैं। पतले बालों को पोषण देने के लिए आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऑयली हेयर
ऑयली हेयर की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऑयली बालों को नमी की जरुरत नहीं होती है। ऐसे में आपको बालों को पोषण देना है लेकिन बिना चिपचिपेपन से, ऐसे में आप एंटी ऑक्सीडेंट्स वाला हेयर मास्क का यूज कर सकती हैं। साथ ही आप नारियल का तेल बालों की जड़ो में लगाएं और तौलियों को गर्म पानी में निचोड़ कर सिर पर लपेट लें। 30 मिनट बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लें। महीने में एक बार ऐसा करें। इससे आपके बाल हेल्दी हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
